Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Gazal, Siddharth_Gorakhpuri

गजल – जानकर

गजल – जानकर जब आप अलहदा हो गए थे मुझे कंगाल जानकरतो फिर आज क्या करिएगा मेरा हाल जानकर मुझे …


गजल – जानकर

जब आप अलहदा हो गए थे मुझे कंगाल जानकर
तो फिर आज क्या करिएगा मेरा हाल जानकर

मुझे बखूबी इल्म है के जवाब है न आपके पास
फिर क्या करिएगा मेरा कोई सवाल जानकर

मैं अपने में मस्त हूँ मुझे अब न कुरेदिए
आपको तसल्ली नहीं मिलेगी ये बहरहाल जानकर

मैं बिखरा मगर खुद को इकठ्ठा है कर लिया
वैसे आपको ताज्जुब होगा ये कमाल जानकर

मेरी चिंता सता रही है ग़र मुसलसल आपको
मैं चिंतामुक्त हूँ संतोष करिए फिलहाल जानकर

कई साल गुजर गए मगर पूछा न आपने
फिर आ गए हैं क्या इस साल जानकर

आपने जेहन के हर जर्रे में अंधेरा था कर दिया
मैंने आपको चुना था एक मशाल जानकर


अलहदा – जुदा

मुसलसल – लगातार  

About author

-सिद्धार्थ गोरखपुरी

-सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

Ateet se nikal vartman me aa by Ajay Prasad

September 18, 2021

 अतीत से  निकल  वर्तमान में आ अतीत से  निकल  वर्तमान में आ फ़िर ज़िंदगी के जंगे मैदान में आ। कब

Apni mehboba ko mushqil me dal raha hu by ajay prasad

September 14, 2021

 अपनी महबूबा को मुश्किल में डाल रहा हूँ   अपनी महबूबा को मुश्किल में डाल रहा हूँ उसकी मोबाइल आजकल  खंगाल

pyar karna tu apni aukat dekh kar by ajay prasad

September 14, 2021

प्यार करना तू अपनी औकात देख कर  प्यार करना तू अपनी औकात देख कर हैसियत ही नहीं बल्कि जात देख

Zindagi yun he jazbat se nhi chalti by Ajay Prasad

September 13, 2021

जिंदगी यूँ ही जज्बात से नहीं चलती जिंदगी यूँ ही जज्बात से नहीं चलतीफक़त उम्दे खयालात से नहीं चलती ।रुखसत

Sukh dukh ki kahani by siddharth pandey

June 27, 2021

 सुख दुःख की कहानी आँखों में उसने तराशी हैं खुशियां , न ढूँढ़ पाना तो अपनी नाकामी। ख़ुशी उसने बख्शी

Abhi to patjhad hai basant to ayegi

May 13, 2021

Gazal-Abhi to patjhad hai basant to ayegi कभी तो हमारी याद आएगीआशमा में बादल है बरसात तो आयेगी फूल मुरझाते

Leave a Comment