Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Gazal, Siddharth_Gorakhpuri

गजल – जानकर

गजल – जानकर जब आप अलहदा हो गए थे मुझे कंगाल जानकरतो फिर आज क्या करिएगा मेरा हाल जानकर मुझे …


गजल – जानकर

जब आप अलहदा हो गए थे मुझे कंगाल जानकर
तो फिर आज क्या करिएगा मेरा हाल जानकर

मुझे बखूबी इल्म है के जवाब है न आपके पास
फिर क्या करिएगा मेरा कोई सवाल जानकर

मैं अपने में मस्त हूँ मुझे अब न कुरेदिए
आपको तसल्ली नहीं मिलेगी ये बहरहाल जानकर

मैं बिखरा मगर खुद को इकठ्ठा है कर लिया
वैसे आपको ताज्जुब होगा ये कमाल जानकर

मेरी चिंता सता रही है ग़र मुसलसल आपको
मैं चिंतामुक्त हूँ संतोष करिए फिलहाल जानकर

कई साल गुजर गए मगर पूछा न आपने
फिर आ गए हैं क्या इस साल जानकर

आपने जेहन के हर जर्रे में अंधेरा था कर दिया
मैंने आपको चुना था एक मशाल जानकर


अलहदा – जुदा

मुसलसल – लगातार  

About author

-सिद्धार्थ गोरखपुरी

-सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

Meri ankhon me tere khwab rahne de by Ajay Prasad

September 18, 2021

मेरी आँखों में तेरे ख्वाब रहने दे  मेरी आँखों में तेरे ख्वाब रहने दे उम्र भर को दिले बेताब रहने

Ishq pe badnuma dag hai tajmahal by Ajay Prasad

September 18, 2021

इश्क़  पे बदनुमा  दाग है  ताजमहल  इश्क़  पे बदनुमा  दाग है  ताजमहल फक़त कब्रे  मुमताज है  ताज महल । होगा

Nayi gazal se use nawaz dunga

September 18, 2021

 नयी  गज़ल से उसे नवाज़ दूँगा नयी  गज़ल से उसे नवाज़ दूँगा खामोश रह  कर  आवाज़ दूँगा । बहुत खुश

Aur honge tere roop par marne wale by Ajay Prasad

September 18, 2021

 और होंगे तेरे रूप पर मरने वाले और होंगे तेरे रूप पर मरने वाले हम नही है कुछ  भी करने

Saya a mazburi me jo pale they by Ajay Prasad

September 18, 2021

 साया-ए-मजबुरी में जो पले थे साया-ए-मजबुरी में जो पले थे लोग  वही बेहद अच्छे भले  थे । आपने जश्न मनाया

Wo jinke nam ki shayariyan sunate ho

September 18, 2021

 ‘वो’ जिनके नाम से शायरीयाँ सुनाते हो  ‘वो’ जिनके नाम से शायरीयाँ सुनाते हो क्या सचमुच तुम इतना प्यार जताते

Leave a Comment