Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

ग़ज़ल – हार जाता है

 ग़ज़ल – हार जाता है सिद्धार्थ गोरखपुरी गुरुर बड़ा होने का है मगर ये जान लो यारों प्यास की बात …


 ग़ज़ल – हार जाता है

सिद्धार्थ गोरखपुरी
सिद्धार्थ गोरखपुरी

गुरुर बड़ा होने का है मगर ये जान लो यारों

प्यास की बात आती है तो समंदर हार जाता है

जिसे था गुमां ये के दुनियाँ जीत ली उसने

फिर क्यों मौत के आगे सिकंदर हार जाता है

हवाएं ताजगी देतीं हैं वैसे आदतन हरदम 

आँखों में धूल झोंककर बवंडर हार जाता है

दुविधा में पड़ा मानव है इसकदर भटका

के रास्ता बताने में हर रहबर हार जाता है

खिलाए थे जिन बच्चों को आम भरभर के

डाली काट जाएँ वे ही तो तरुवर हार जाता है

कुल्हाड़ी में लगी लकड़ी खुद शजर की हो

तो खाकर अपनों से धोखा शजर हार जाता है

-सिद्धार्थ गोरखपुरी 

शजर -वृक्ष


Related Posts

Uthaane Ke Liye Toofaan Aaya Kahan Se Hai

October 1, 2022

Uthaane Ke Liye Toofaan Aaya Kahan Se Hai उठाने के लिए तूफ़ाँ आया कहाँ से है लुटाने के लिए रिश्वत

Wafa Ka Bil Chukaana Bhi Nahi Aata

October 1, 2022

Wafa Ka Bil Chukaana Bhi Nahi Aata वफ़ा का बिल चुकाना भी नहीं आता ख़फ़ा से दिल लगाना भी नहीं

Haal Hai Dil Ka Jo Kya Batayen Tujhe

October 1, 2022

Haal Hai Dil Ka Jo Kya Batayen Tujhe हाल है दिल का जो क्या बताएँ तुझे शाम में भी फ़ना

Kisi Ka Gam Uthaana Haan Chunauti Hai

October 1, 2022

 Kisi Ka Gam Uthaana Haan Chunauti Hai किसी का ग़म उठाना हाँ चुनौती है किसी को अब हँसाना हाँ चुनौती

Dil Ke Samandar Ko Uthaane Ka Waqt Aaya Hai

October 1, 2022

Dil Ke Samandar Ko Uthaane Ka Waqt Aaya Hai दिल के समंदर को उठाने का वक़्त आया है अपने मसाइल

Hawaaon ki Tarah Tujhko Chanla Hoga

October 1, 2022

Hawaaon ki Tarah Tujhko Chanla Hoga हवाओं की तरह तुझको चलना होगामुसीबत के तले तुझको पलना होगा हमारा घर सबा

Leave a Comment