Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Sukh dukh ki kahani by siddharth pandey

 सुख दुःख की कहानी आँखों में उसने तराशी हैं खुशियां , न ढूँढ़ पाना तो अपनी नाकामी। ख़ुशी उसने बख्शी …


 सुख दुःख की कहानी

Sukh dukh ki kahani by siddharth  pandey

आँखों में उसने तराशी हैं खुशियां ,

न ढूँढ़ पाना तो अपनी नाकामी।

ख़ुशी उसने बख्शी है चेहरे पे सबके ,

गर दुख ढूँढ़ ले तो है कैसी हैरानी।

जीवन के पथ पर दिन कहाँ एक जैसे,
ऐसे बनी है सुखदुःख की कहानी।

संभल के है रहना बुरे दिनों में अब तो,
कहीं रूठ ना जाये अपनी जवानी।

उसे लोग कहते थे निकम्मा बड़ा है।
ऐसे ही बे फालतू का पड़ा है।

लोगों की बातों ने उसे ऐसा झिंझोरा,
कि उसने है अब काबिल बनने की ठानी।

जीवन के पथ पर दिन कहाँ एक जैसे,
ऐसे बनी है सुखदुःख की कहानी।

वो घर पे बैठे अनेक सपने था बुनता।
कही कहायी बातों को भी था वो सुनता।

कभी कह न पाया वो अपने मन की व्यथा को,
एक कहानी भी थी ऐसी ,जो थी सबको सुनानी।

जीवन के पथ पर दिन कहाँ एक जैसे,
ऐसे बनी है सुखदुःख की कहानी।

उसने है सोचा ये मुझको पता है,
खुशियां आखिर क्यों लापता है।

वैसे तो मुझमे है कितनी अच्छाइयाँ,
मुझको पता है ,क्यों हैं सबको गिनानी।

जीवन के पथ पर दिन कहाँ एक जैसे,
ऐसे बनी है सुखदुःख की कहानी।

सिद्धार्थ पाण्डेय


Related Posts

कविता -मां की ममता

March 25, 2022

कविता-मां की ममता मां की ममता मिलती हैं सबको कोई अच्छूता नहींकद्र करने की बात है, कोई करता कोई नहीं मां

भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी अभियान

March 25, 2022

कविताभाषा सर्टिफिकेट सेल्फी अभियान सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहन करने बहुभाषावाद को बढ़ावा देने एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रसार करने

गीत – गाँव का मेला- सिद्धार्थ गोरखपुरी

March 25, 2022

गीत – गाँव का मेला गाँव का मेला कोई फिर से दिखाना रे लौट के आता नहीं फिर वो जमाना

गीत – इल्तिज़ा है मेरी – सिद्धार्थ गोरखपुरी

March 25, 2022

गीत – इल्तिज़ा है मेरी इल्तिजा है ये तुझसे मेरी ख्वाबों में न अब बात कररूबरू हो जा अब तूँ

सुकूँ चाहता है-सिद्धार्थ गोरखपुरी

March 25, 2022

सुकूँ चाहता है ठिकाना बदलना जो तूँ चाहता है जमाने से क्या तूँ सुकूँ चाहता है?जमाना बुरा है तूँ कहता

नारी- डॉ. इन्दु कुमारी

March 25, 2022

नारी क्या है तेरी लाचारी क्यों बनती तू बेचारीरिश्तो को निभाती आईजैसे बदन को ढकती साड़ीनारी !नारी!!ओ नारीस्व को मिटाने

Leave a Comment