Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

ज़िंदगी- सुधीर श्रीवास्तव

 ज़िंदगी वाह री जिंदगी तू भी कितनी अजीब जाने क्या क्या गुल खिलाती है कभी हंसाती, कभी रुलाती है और …


 ज़िंदगी

ज़िंदगी- सुधीर श्रीवास्तव

वाह री जिंदगी

तू भी कितनी अजीब

जाने क्या क्या गुल खिलाती है

कभी हंसाती, कभी रुलाती है

और तो और कभी जीने तो

कभी मरने नहीं देती।

जो जीवन चाहता है उससे छीन लेती है

जिसके जीवन में जीने के बहाने तक नहीं होते

उसे मरकर मुक्त भी होने नहीं देती।

जिंदगी के फलसफे में बड़ी भ्रांतियां हैं,

हम कुछ भी कहें

चाहे जितने तर्क, वितर्क करें

अपने अथवा औरों को 

भरमाने के शब्दजाल बुनें।

परंतु जिंदगी दोधारी तलवार है

उससे भी आगे ये बिना संविधान के है,

ऊपर से इसकी धाराएं रोज रोज बदलती हैं,

कभी सलीके से नहीं बढ़ती हैं।

लाख कोई चाहे

जिंदगी सलीके से नहीं चलती है,

या यूं कहें चल ही नहीं सकती

हमेशा उलझाए रखती है,

जिंदगी बहानों की आड़ में आगे बढ़ती है

कभी रुकती भी नहीं है,

जिंदगी की कोई राह किसी को

पहले से पता भी नहीं लगती

पूर्वानुमान पर जिंदगी आगे बढ़ती

कभी हंसाती,कभी रुलाती

कभी मुंह चिढ़ाती, कभी ढेंगा दिखाती

तो कभी मजाक बनाती

अपनी ही रौ में आगे बढ़ती रहती

कभी नहीं ठहरती किसे के लिए

जिंदगी को समझने की कोशिश में

जिंदगी निकल जाती, खो जाती।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक,स्वरचित
०६.०४.२०२२


Related Posts

Kavita koi aashcharya nhi hai by Jitendra kabir

July 3, 2021

 कोई आश्चर्य नहीं है मौका मिलने पर हममें से ज्यादातर लोग हो सकते हैं ठग, चोर, झूठे और बेईमान, तो

kavita aise apradh se hm bachte hai by vinod kumar

July 3, 2021

.कविता-ऐसे अपराध से हम बचते हैं हम इंसानों ने मंदिर बनाने में पैसा लगाया हम इंसानों ने मस्जिद बनाने में

gazal by krishna kant kamil prayagraj

July 3, 2021

ग़ज़ल ️ लिक्खा या बिन लिक्खा पढ़नाजो भी पढ़ना अच्छा पढ़ना ग़र मंज़िल तक जाना है तोसबसे पहले रस्ता पढ़ना

kavit-yaaden by narayan laal new delhi

July 3, 2021

यादें यादों को दिल में बसाए रखना,दिल के करीने में सजाए रखना.यादें बड़ी अनमोल हुआ करती हैं,हीरे-मोती हैं इसको बचाए

gazal tulsi by pradeep shrivastav

July 3, 2021

ग़ज़ल तुलसी  तुलसी,पीपल तेरे आँगन में लगाना है मुझे ।अबकी इस तरहा मुहब्बत को निभाना है मुझे।। अब न आँखों

Kavita kaisa dharm tumhara by kamal siwani

July 3, 2021

 कैसा धर्म तुम्हारा ? कहाँ से तूने अपनाए , जीवन का अजब पहाड़ा ? एक दूजे में भेद तू करते,

Leave a Comment