Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

ग़ज़ल – हार जाता है

 ग़ज़ल – हार जाता है सिद्धार्थ गोरखपुरी गुरुर बड़ा होने का है मगर ये जान लो यारों प्यास की बात …


 ग़ज़ल – हार जाता है

सिद्धार्थ गोरखपुरी
सिद्धार्थ गोरखपुरी

गुरुर बड़ा होने का है मगर ये जान लो यारों

प्यास की बात आती है तो समंदर हार जाता है

जिसे था गुमां ये के दुनियाँ जीत ली उसने

फिर क्यों मौत के आगे सिकंदर हार जाता है

हवाएं ताजगी देतीं हैं वैसे आदतन हरदम 

आँखों में धूल झोंककर बवंडर हार जाता है

दुविधा में पड़ा मानव है इसकदर भटका

के रास्ता बताने में हर रहबर हार जाता है

खिलाए थे जिन बच्चों को आम भरभर के

डाली काट जाएँ वे ही तो तरुवर हार जाता है

कुल्हाड़ी में लगी लकड़ी खुद शजर की हो

तो खाकर अपनों से धोखा शजर हार जाता है

-सिद्धार्थ गोरखपुरी 

शजर -वृक्ष


Related Posts

सावन की बौछार

September 1, 2022

 सावन की बौछार सावन की बौछार यारतन – मन को भिगाती हैमस्त फुहारें इस सावन कीयाद किसी की दिलाती है

कविता -आधा

September 1, 2022

कविता -आधा जब भी इस दुनिया से मैं खुद को साझा करता हूँमानो लगता है मुझको के खुद को आधा

गीत – सूरत -ए -शिवाला

September 1, 2022

गीत – सूरत -ए -शिवाला शिव का रंग चढ़ने लगा हैशिवाला भी सजने लगा हैभोले बाबा का गानामंदिर पे बजने

गजल – जानकर

September 1, 2022

गजल – जानकर जब आप अलहदा हो गए थे मुझे कंगाल जानकरतो फिर आज क्या करिएगा मेरा हाल जानकर मुझे

कविता – उलझ जाता हूँ मैं

September 1, 2022

कविता – उलझ जाता हूँ मैं किसी से बात कहनी होकिसी की बात सुननी होमानवता और मुझमें सेअगर मेरी जात

गीत – वात्सल्य का शजर

September 1, 2022

गीत – वात्सल्य का शजर न गली दीजिए न शहर दीजिएमुझको तो बस मेरी खबर दीजिएमकां तो रहने लायक रहा

PreviousNext

Leave a Comment