Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

geet, Siddharth_Gorakhpuri

आदिशक्ति के नौ रूप- सिद्धार्थ गोरखपुरी

आदिशक्ति के नौ रूप आदिशक्ति के नौ रूपों का , इस नवरात्रि में स्वागत है।माँ दुर्गा की पूजा को आतुर …


आदिशक्ति के नौ रूप

आदिशक्ति के नौ रूप- सिद्धार्थ गोरखपुरी

आदिशक्ति के नौ रूपों का , इस नवरात्रि में स्वागत है।
माँ दुर्गा की पूजा को आतुर ,सारा जहाँ और भारत है।
नारी शक्ति को संबल देकर माँ ने माँ होना सिखलाया,
इसीलिए हर काम के ख़ातिर, माँ को मिला महारथ है।
आओ हम सभी मिलकर दुर्गा माता का ध्यान करें।
आदिशक्ति जगतजननी हम भक्तों का कल्यान करें।
माँ के प्रति सच्ची आस्था हो ,फिर तो दुःख नदारत है।
आदिशक्ति के नौ रूपों का , इस नवरात्रि में स्वागत है।
प्रथम दिवस मां शैलपुत्री का, स्वागत और सत्कार करेंगे।
और सकल देवियों की ,हम विनती बारम्बार करेंगे।
गुड़हल के लाल पुष्प से ,माँ दुर्गा का आव भगत है।
आदिशक्ति के नौ रूपों का , इस नवरात्रि में स्वागत है।
नारियल चुनरी का सप्रेम चढ़ावा,माँ को ज्ञापित करना है।
माँ दुर्गा के नौ रूपों को ,मनमंदिर में स्थापित करना है।
माँ आदिशक्ति कल्याणी हों,बस इतनी सी चाहत है।
आदिशक्ति के नौ रूपों का , इस नवरात्रि में स्वागत है।

सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

बता रहा है धुआँ – सिद्धार्थ गोरखपुरी

January 7, 2022

शीर्षक – बता रहा है धुआँ आदमी अंदर और बाहर उड़ा रहा है धुआँ तिल -तिल फेफड़ों को सड़ा रहा

देर लगेगी- सिद्धार्थ गोरखपुरी

January 6, 2022

देर लगेगी बदल गया जमाना है…. जरा देर लगेगीन कोई ठौर ठिकाना है…..जरा देर लगेगीतुम होते जो कुत्ते! तो लेते

बताओ न कैसे रहते हो ?–सिद्धार्थ गोरखपुरी

January 6, 2022

सड़क किनारे रहने वाले ग़रीब बेघरों को समर्पित रचना-बताओ न कैसे रहते हो मौसम ठंडा सूरज मद्धमऊपर से बदन पर

प्रीतम परदेशी- विजय लक्ष्मी पाण्डेय

January 6, 2022

प्रीतम परदेशी“आल्हा राग” शिशिर ऋतु की सबसे बैरी, पूस मास अँधियारी रात।ता में अरुण गयो दक्षिण दिशि,घन घमण्ड नभ घिरा

Geet gaaye ja mainudeen kohri

November 9, 2021

 गीत  गीत गाए जा गुनगुनाए जा हो सके तो – हो सक तो मजलूम का दिल बहलाए जा …..। राहों

Pyar bhara Geet by Anita Sharma

November 7, 2021

 प्यार भरा गीत एक प्यार का गीत सुना दो, बंसी की मधुर तान सुना दो। मोहन गोपियों संग राधा अकु

Leave a Comment