Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

लघुकथा बहन की अहमियत

 लघुकथाबहन की अहमियत सुधीर श्रीवास्तव          पहली बार जब रीना ने ऋषभ के पैर छुए तो उसके …


 लघुकथा
बहन की अहमियत

सुधीर श्रीवास्तव
सुधीर श्रीवास्तव

         पहली बार जब रीना ने ऋषभ के पैर छुए तो उसके आँखों में भरे आँसुओं ने उसे हिला दिया। उसने उसके सिर पर हाथ रख दिया।

         रीना बिना किसी संकोच उससे लिपट कर रो पड़ी, जैसे अपना सारा दर्द आँसुओं के माध्यम से उसे सुना देना चाहती हो।

         ऋषभ ने उसके आँसू पोंछ सांत्वना देने का प्रयास किया, मगर असफल रहा, क्योंकि ऐसा करते हुए उसके आँसू भी बेवफाई पर उतर आये।

          रीना यह देख तड़प उठी। उसके आँसू पोंछते हुए- नहीं भाई! आप मत रोइए।

          फीकी मुस्कान से ऋषभ ने उसे छेड़ा। मैं क्यों रोऊंगा। पागल लड़की खुद रो रही है और मुझे समझा रही है।

          मानती हूं भाई पर मैं आपको देखकर खुद को रोक न सकी। मुझे ऐसा लगा कि मेरा भाई लौट आया हो। रीना की आवाज ढर्रा गई।

          भाई आपकी बहुत तारीफ करते थे और आज जब आप घर आये तो आपका यार दुनिया में नहीं रहा। जानते हैं भाई हमेशा कहा करते थे कि तू दो भाइयों की अकेली बहन है। कभी मैं नहीं भी रहा, तो भी मेरा भाई, मेरा यार मेरे जैसा ही तेरा ध्यान रखेगा। यह कैसी विडंबना है कि एक भाई मिला भी तो एक बिछड़ गया। कहते हुए रो पड़ी रीना।

            बस! अब कुछ मत बोलना। मेरा यार मेरा नहीं, वो मर ही नहीं सकता। ध्यान से मुझे देख तेरा भाई तुझे जरुर मिलेगा।

            हां भाई। मैं भी यही सोचती हूं कि मेरा भाई कभी मर नहीं सकता ,वो तो विश्राम कर रहा है। आपके रुप में हमेशा मेरे साथ है।

  ऋषभ ने रीना को अपने बांहों में समेट लिया। जैसे वो नन्हीं मुन्नी बच्ची हो।

          आज ऋषभ को बहन की अहमियत समझ में आ रही थी। 

सुधीर श्रीवास्तव

गोण्डा उत्तर प्रदेश

८११५२८५९२१

© मौलिक, स्वरचित

२८.०४.२०२२


Related Posts

Parivartit swaroop by Kanchan Sukla

October 1, 2021

 परिवर्तित स्वरूप सोलह साल, कक्षा नौ की छात्रा लवलीन को, कमरे में रोता देख मम्मी ने, तुरंत वहाँ जाना उचित

Aap ke liye laghukatha by Sudhir Srivastava

September 21, 2021

 लघुकथा आपके लिए            रीमा ससुराल से विदा होकर पहली बार मायके आयी।मांँ बाप भाई बहन

Chot laghukatha by Akanksha Rai

September 15, 2021

 चोट प्रोफेसर राय को उनकी कृति ‘स्त्री:तेरी कहानी’ के लिए आज सम्मानित किया जाना था।प्रोफेसर कालोनी से लगभग सभी उनके

Nadan se dosti kahani by jayshree birmi

September 12, 2021

 नादान से दोस्ती एक बहुत शक्तिशाली राजा था,बहुत बड़े राज्य का राजा होने की वजह से आसपास के राज्यों में

Zindagi tukdon me by jayshree birmi

September 12, 2021

 जिंदगी टुकड़ों में एक बार मेरा एक दोस्त मिला,वह जज था उदास सा दिख रहा था। काफी देर इधर उधर

Mamta laghukatha by Anita Sharma

September 12, 2021

 ममता सविता का विवाह मात्र तेरह वर्ष की अल्प आयु में हो गया था।वो एक मालगुजार परिवार की लाडली सबसे

Leave a Comment