Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

लघुकथा बहन की अहमियत

 लघुकथाबहन की अहमियत सुधीर श्रीवास्तव          पहली बार जब रीना ने ऋषभ के पैर छुए तो उसके …


 लघुकथा
बहन की अहमियत

सुधीर श्रीवास्तव
सुधीर श्रीवास्तव

         पहली बार जब रीना ने ऋषभ के पैर छुए तो उसके आँखों में भरे आँसुओं ने उसे हिला दिया। उसने उसके सिर पर हाथ रख दिया।

         रीना बिना किसी संकोच उससे लिपट कर रो पड़ी, जैसे अपना सारा दर्द आँसुओं के माध्यम से उसे सुना देना चाहती हो।

         ऋषभ ने उसके आँसू पोंछ सांत्वना देने का प्रयास किया, मगर असफल रहा, क्योंकि ऐसा करते हुए उसके आँसू भी बेवफाई पर उतर आये।

          रीना यह देख तड़प उठी। उसके आँसू पोंछते हुए- नहीं भाई! आप मत रोइए।

          फीकी मुस्कान से ऋषभ ने उसे छेड़ा। मैं क्यों रोऊंगा। पागल लड़की खुद रो रही है और मुझे समझा रही है।

          मानती हूं भाई पर मैं आपको देखकर खुद को रोक न सकी। मुझे ऐसा लगा कि मेरा भाई लौट आया हो। रीना की आवाज ढर्रा गई।

          भाई आपकी बहुत तारीफ करते थे और आज जब आप घर आये तो आपका यार दुनिया में नहीं रहा। जानते हैं भाई हमेशा कहा करते थे कि तू दो भाइयों की अकेली बहन है। कभी मैं नहीं भी रहा, तो भी मेरा भाई, मेरा यार मेरे जैसा ही तेरा ध्यान रखेगा। यह कैसी विडंबना है कि एक भाई मिला भी तो एक बिछड़ गया। कहते हुए रो पड़ी रीना।

            बस! अब कुछ मत बोलना। मेरा यार मेरा नहीं, वो मर ही नहीं सकता। ध्यान से मुझे देख तेरा भाई तुझे जरुर मिलेगा।

            हां भाई। मैं भी यही सोचती हूं कि मेरा भाई कभी मर नहीं सकता ,वो तो विश्राम कर रहा है। आपके रुप में हमेशा मेरे साथ है।

  ऋषभ ने रीना को अपने बांहों में समेट लिया। जैसे वो नन्हीं मुन्नी बच्ची हो।

          आज ऋषभ को बहन की अहमियत समझ में आ रही थी। 

सुधीर श्रीवास्तव

गोण्डा उत्तर प्रदेश

८११५२८५९२१

© मौलिक, स्वरचित

२८.०४.२०२२


Related Posts

100 का नोट

October 23, 2021

100 का नोट बिहारीबाबू सरकारी दफ्तर में बाबू थे इसलिए सब उन्हे सरकारी बाबू के नाम से ही जानते थे।इस

Achhi soch aur paropkar by Anita Sharma

October 23, 2021

 “अच्छी सोच और परोपकार” आभा श्रीवास्तव इन्दौर में अपनी बेटी सृष्टि के साथ किराये के मकान में रहती है।बेटी सृष्टि

Amisha laghukatha by Anita Sharma

October 22, 2021

 अमीषा अमीषा आज बहुत खुश है, हो भी क्यों न उसके बेटे की सगाई जो हुई है।सुन्दर सी पढ़ी लिखी

Ravan ka phone (lghukatha ) by Sudhir Srivastava

October 22, 2021

 लघुकथा रावण का फोन ट्रिंग.. ट्रिंग… हैलो जी, आप कौन? मैंनें फोन रिसीव करके पूछा मैं रावण बोल रहा हूँ। उधर

Aabha laghukatha by Anita Sharma

October 22, 2021

 “आभा” आज आभा कोलिज की दोस्त अनिता से बात करते हुए अतीत में खो गयी।वही पुरानी यादें और बातें।सागर यूनिवर्सिटी

dosh kiska laghukatha by Sudhir Srivastava

October 5, 2021

 लघुकथादोष किसका?(सत्य घटना पर आधारित)       आज रमा को अपनी भूल का बहुत पछतावा हो रहा था।आज रह

Leave a Comment