Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

geet, Siddharth_Gorakhpuri

गीत -समर्पण कर रहा हूँ- सिद्धार्थ गोरखपुरी

गीत -समर्पण कर रहा हूँ उसकी आँखों को अब खुद का दर्पण कर रहा हूँ फिर उसके सामने खुद का …


गीत -समर्पण कर रहा हूँ

गीत -समर्पण कर रहा हूँ- सिद्धार्थ गोरखपुरी
उसकी आँखों को अब खुद का दर्पण कर रहा हूँ

फिर उसके सामने खुद का समर्पण कर रहा हूँ
जब से खुद को देखा है
उसकी निगाह से
निगाह अब फिरती नहीं
कभी भी चाह के
उसके दिल के एक पद के लिए, मैं अभ्यर्थन कर रहा हूँ
फिर उसके सामने खुद का समर्पण कर रहा हूँ
न जाने कैसा जादू है
उसकी निगाह में
मैं डूब सा जाता हूँ
उस समंदर अथाह में
इसीलिए तो उसकी निगाहों का वर्णन कर रहा हूँ
फिर उसके सामने खुद का समर्पण कर रहा हूँ
इशारों में करती है बातें
और मौन अधर रह जाते हैं
हम टकटकी निगाह से देखते हैं
और उसके दिल तक बह जाते हैं
उसके दिल में भी उसका समर्थन
कर रहा हूँ
फिर उसके सामने खुद का समर्पण कर रहा हूँ

-सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

कविता -गँवईयत अच्छी लगी

June 23, 2022

 कविता -गँवईयत अच्छी लगी सिद्धार्थ गोरखपुरी माँ को न शहर अच्छा लगा न न शहर की शहरियत अच्छी लगी वो

ये ख्वाब न होते तो क्या होता?

June 23, 2022

 कविता – ये ख्वाब न होते तो क्या होता? सिद्धार्थ गोरखपुरी झोपड़ी में रहने वाले लोग जब थोड़े व्यथित हो जाते

कविता – ख्वाब – सिद्धार्थ गोरखपुरी

May 9, 2022

 कविता – ख्वाब  ये ख्वाब न होते तो क्या होता? झोपड़ी में रहने वाले लोग जब थोड़े व्यथित हो जाते

श्रीराम-सिद्धार्थ गोरखपुरी

April 18, 2022

श्रीराम चैत्र शुक्ल नवमी तिथि परश्रीराम धरा पर आए थेअवधपुरी में इस तिथि परखुशियों के बादल छाए थेपुरुषो में पुरुषोत्तम

आदिशक्ति के नौ रूप- सिद्धार्थ गोरखपुरी

April 18, 2022

आदिशक्ति के नौ रूप आदिशक्ति के नौ रूपों का , इस नवरात्रि में स्वागत है।माँ दुर्गा की पूजा को आतुर

कविता -रश्क- सिद्धार्थ गोरखपुरी

April 13, 2022

कविता -रश्क रश्क अंतस में पाले हुए हो हजारोंचैन की अहमियत बस तुम्हें ही पता हैबेचैनी भरा दिन कैसे है

PreviousNext

Leave a Comment