Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

geet, Siddharth_Gorakhpuri

गीत – डमरू वाला-सिद्धार्थ गोरखपुरी

गीत – डमरू वाला शिव का रंग चढ़ने लगा हैशिवाला भी सजने लगा हैभोले बाबा का गानामंदिर पे बजने लगा …


गीत – डमरू वाला

गीत - डमरू वाला-सिद्धार्थ गोरखपुरी

शिव का रंग चढ़ने लगा है
शिवाला भी सजने लगा है
भोले बाबा का गाना
मंदिर पे बजने लगा है
शिवरात्रि पर देखो
सूरत -ए -शिवाला क्या होगा
संग में माँ गौरा के
बैठा डमरू वाला होगा
हम क्या जाने दुनियाँ को
दुनियाँ क्या जाने हमको
बोले बाबा ही जाने
दुनियाँ के हर एक गम को
गम हरने वाले बाबा के
गले में भुजंग का माला होगा
संग में माँ गौरा के
बैठा डमरू वाला होगा
दुनियाँ में विष है समाया
विष समाया है दुनियाँ में
कौन हरे विष बान शब्द के
सब तो पराया है दुनियाँ में
कोई भोले से पूछ ले जाके
विष का प्याला क्या होगा
संग में माँ गौरा के
बैठा डमरू वाला होगा

-सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

कविता -गँवईयत अच्छी लगी

June 23, 2022

 कविता -गँवईयत अच्छी लगी सिद्धार्थ गोरखपुरी माँ को न शहर अच्छा लगा न न शहर की शहरियत अच्छी लगी वो

ये ख्वाब न होते तो क्या होता?

June 23, 2022

 कविता – ये ख्वाब न होते तो क्या होता? सिद्धार्थ गोरखपुरी झोपड़ी में रहने वाले लोग जब थोड़े व्यथित हो जाते

कविता – ख्वाब – सिद्धार्थ गोरखपुरी

May 9, 2022

 कविता – ख्वाब  ये ख्वाब न होते तो क्या होता? झोपड़ी में रहने वाले लोग जब थोड़े व्यथित हो जाते

श्रीराम-सिद्धार्थ गोरखपुरी

April 18, 2022

श्रीराम चैत्र शुक्ल नवमी तिथि परश्रीराम धरा पर आए थेअवधपुरी में इस तिथि परखुशियों के बादल छाए थेपुरुषो में पुरुषोत्तम

आदिशक्ति के नौ रूप- सिद्धार्थ गोरखपुरी

April 18, 2022

आदिशक्ति के नौ रूप आदिशक्ति के नौ रूपों का , इस नवरात्रि में स्वागत है।माँ दुर्गा की पूजा को आतुर

कविता -रश्क- सिद्धार्थ गोरखपुरी

April 13, 2022

कविता -रश्क रश्क अंतस में पाले हुए हो हजारोंचैन की अहमियत बस तुम्हें ही पता हैबेचैनी भरा दिन कैसे है

PreviousNext

Leave a Comment