Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

geet, Siddharth_Gorakhpuri

गीत – गाँव का मेला- सिद्धार्थ गोरखपुरी

गीत – गाँव का मेला गाँव का मेला कोई फिर से दिखाना रे लौट के आता नहीं फिर वो जमाना …


गीत – गाँव का मेला

गीत - गाँव का मेला
गाँव का मेला कोई फिर से दिखाना रे

लौट के आता नहीं फिर वो जमाना रे
बाबा और बाबू का मेला घूमाना रे
लकड़ी के खिलौने को जिद कर जाना रे
दोस्तों को खिलाना और दोस्तों का खाना रे
लौट के आता नहीं फिर वो जमाना रे
बाबा – दादी, अम्मा – बाबू से रूपया कमाना रे
रूपया कई -कई बार गिनना सबको दिखाना रे
गट्टा, लाई, पेठा, कचालू घर पर लाना रे
गट्टा -लाई -पेठा सुबह उठ कर खाना रे
लौट के आता नहीं फिर वो जमाना रे
बुढ़िया कचालू वाली कभी-कभी दिखती है
बिक्री हो गयी कम है चंद सिक्के गिनती है
उसके कचालू का पैसा अब भी है चुकाना रे
लौट के आता नहीं फिर वो जमाना रे
बाबा खिलौने वाले लढ़िया न बनाते हैं
कब बनेगी लढ़िया सुन हल्का मुस्कुराते हैं
बाबा का दिलाया लढ़िया बल भर चलाना रे
लौट के आता नहीं फिर वो जमाना रे
नए बच्चे आजकल के इन सबसे
अनजान है
चार दिन को गाँव आते ,घर पे बने
मेहमान हैं
आदमी को दिखता केवल पैसा कमाना रे
लौट के आता नहीं फिर वो जमाना रे
गाँव के मेले में गुम है बचपन सुहाना रे
मैं खो गया हूँ मुझे कोई ढूंढ के लाना रे
गाँव के मेले खातिर कोई ढूंढो बहाना रे
लौट के आता नहीं फिर वो जमाना रे

-सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

फूस का छप्पर

September 3, 2022

फूस का छप्पर छोटा सा फूस का छप्पर, बनाया नदियाँ के तट पर | कच्ची माटी की दीवार, उस पर

देश भक्ति गीत

September 1, 2022

 देश भक्ति गीत ए-जमीन-ए-वतन ,ए-ज़मीन-ए-वतन । तुझको मेरा नमन , तुझको मेरा नमन ।। आबरू तेरी जाने नां देंगें कभी

गर मुश्किलों में रखकर तूँ कोई हल निकाले

September 1, 2022

गर मुश्किलों में रखकर तूँ कोई हल निकाले गर मुश्किलों में रखकर तूँ कोई हल निकालेजो टूट मैं गया तो

कविता – मोहन

September 1, 2022

कविता – मोहन मोहन! मुरली से प्रीत तुम्हारीअगाध अनन्त हुई कैसेप्रीत में पागल मीराबाईमन से सन्त हुई कैसे राधा ने

कविता – न मिला

September 1, 2022

कविता – न मिला एक उम्र खरच कर कुछ न मिलातुमको क्या पता सचमुच न मिलाक्या हुआ है कोई धरती

गीत -श्याम से

September 1, 2022

गीत -श्याम से श्याम के भक्तों ने कह डाला है अबतो श्याम सेराधा की है पैरवी बस श्याम से घनश्याम

Leave a Comment