Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

geet, Siddharth_Gorakhpuri

गीत – इल्तिज़ा है मेरी – सिद्धार्थ गोरखपुरी

गीत – इल्तिज़ा है मेरी इल्तिजा है ये तुझसे मेरी ख्वाबों में न अब बात कररूबरू हो जा अब तूँ …


गीत – इल्तिज़ा है मेरी

गीत - इल्तिज़ा है मेरी - सिद्धार्थ गोरखपुरी
इल्तिजा है ये तुझसे मेरी

ख्वाबों में न अब बात कर
रूबरू हो जा अब तूँ मेरे
आके मुझसे मुलाक़ात कर
याद आता है तूँ
तो सताता है तूँ
ख़्वाब में ही बस अपना
बताता है तूँ
आ जा तूँ रूबरू
और कभी भी न जा
मैं तुझे ही देखता रहूं रातभर
इल्तिजा है ये तुझसे मेरी
ख्वाबों में न अब बात कर
गीत पावन है जो मनभावन सा है
प्रीत का हर मौसम सावन सा है
सूखा सा पड़ गया है प्रीत के खेत में
सींचने के लिए थोड़ी बरसात कर
इल्तिजा है ये तुझसे मेरी
ख्वाबों में न अब बात कर
प्रेम के दरमयान दिल धड़कता रहा
तूँ रूबरू था मेरे दिल तड़पता रहा
मैं बहाना बना दूँ तो चल जाएगा
पर दिल चाहता है तेरा साथ भर
इल्तिजा है ये तुझसे मेरी
ख्वाबों में न अब बात कर

-सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

गीत – डमरू वाला-सिद्धार्थ गोरखपुरी

March 25, 2022

गीत – डमरू वाला शिव का रंग चढ़ने लगा हैशिवाला भी सजने लगा हैभोले बाबा का गानामंदिर पे बजने लगा

गीत – गाँव का मेला- सिद्धार्थ गोरखपुरी

March 25, 2022

गीत – गाँव का मेला गाँव का मेला कोई फिर से दिखाना रे लौट के आता नहीं फिर वो जमाना

गीत – इल्तिज़ा है मेरी – सिद्धार्थ गोरखपुरी

March 25, 2022

गीत – इल्तिज़ा है मेरी इल्तिजा है ये तुझसे मेरी ख्वाबों में न अब बात कररूबरू हो जा अब तूँ

सुकूँ चाहता है-सिद्धार्थ गोरखपुरी

March 25, 2022

सुकूँ चाहता है ठिकाना बदलना जो तूँ चाहता है जमाने से क्या तूँ सुकूँ चाहता है?जमाना बुरा है तूँ कहता

जाति -पाति- -सिद्धार्थ गोरखपुरी

February 6, 2022

जाति -पाति जाति-पाति में मत उलझो ,रहना है हमें हर ठाँव बराबर।सिर के ऊपर सूरज तपता ,तो पाँव केनीचे छाँव

गीत -समर्पण कर रहा हूँ- सिद्धार्थ गोरखपुरी

February 3, 2022

गीत -समर्पण कर रहा हूँ उसकी आँखों को अब खुद का दर्पण कर रहा हूँ फिर उसके सामने खुद का

Leave a Comment