Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Gazal, Siddharth_Gorakhpuri

गजल – जानकर

गजल – जानकर जब आप अलहदा हो गए थे मुझे कंगाल जानकरतो फिर आज क्या करिएगा मेरा हाल जानकर मुझे …


गजल – जानकर

जब आप अलहदा हो गए थे मुझे कंगाल जानकर
तो फिर आज क्या करिएगा मेरा हाल जानकर

मुझे बखूबी इल्म है के जवाब है न आपके पास
फिर क्या करिएगा मेरा कोई सवाल जानकर

मैं अपने में मस्त हूँ मुझे अब न कुरेदिए
आपको तसल्ली नहीं मिलेगी ये बहरहाल जानकर

मैं बिखरा मगर खुद को इकठ्ठा है कर लिया
वैसे आपको ताज्जुब होगा ये कमाल जानकर

मेरी चिंता सता रही है ग़र मुसलसल आपको
मैं चिंतामुक्त हूँ संतोष करिए फिलहाल जानकर

कई साल गुजर गए मगर पूछा न आपने
फिर आ गए हैं क्या इस साल जानकर

आपने जेहन के हर जर्रे में अंधेरा था कर दिया
मैंने आपको चुना था एक मशाल जानकर


अलहदा – जुदा

मुसलसल – लगातार  

About author

-सिद्धार्थ गोरखपुरी

-सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

Khone Waale Tera Khona Nahi Dekha Jaata

October 1, 2022

Khone Waale Tera Khona Nahi Dekha Jaata खोने वाले तेरा खोना नहीं देखा जातारोने वाले तेरा रोना नहीं देखा जाता

Aakhon Ne Teri Mujhse Sab Bol Diya Hai

October 1, 2022

Aakhon Ne Teri Mujhse Sab Bol Diya Hai आँखों ने तिरी मुझसे सब बोल दिया है आँसू ने हक़ीक़त का

Mitti Ka Bana Hun Magar Toot Nahi Sakta

October 1, 2022

 Mitti Ka Bana Hun Magar Toot Nahi Sakta मिट्टी का बना हूँ मगर टूट नहीं सकता बेटा हूँ यहीं का

Agar Hai Pyaar Mujhse to Bataana Bhi Zaroori Hai

September 29, 2022

Agar Hai Pyaar Mujhse to Bataana Bhi Zaroori Hai अगर है प्यार मुझसे तो बताना भी ज़रूरी है दिया है

कविता – मोहन

September 1, 2022

कविता – मोहन मोहन! मुरली से प्रीत तुम्हारीअगाध अनन्त हुई कैसेप्रीत में पागल मीराबाईमन से सन्त हुई कैसे राधा ने

गर मुश्किलों में रखकर तूँ कोई हल निकाले

September 1, 2022

गर मुश्किलों में रखकर तूँ कोई हल निकाले गर मुश्किलों में रखकर तूँ कोई हल निकालेजो टूट मैं गया तो

Leave a Comment