Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr_Madhvi_Borse, Gazal

गजल- अज्ञात नहीं रखते।

गजल- अज्ञात नहीं रखते। अच्छाई अपनाकर, खामियां भूलाकर,हम किसी से शिकायत नहीं रखते।उदारता की तो है कमी इस दुनिया में,हम …


गजल- अज्ञात नहीं रखते।

अच्छाई अपनाकर, खामियां भूलाकर,
हम किसी से शिकायत नहीं रखते।
उदारता की तो है कमी इस दुनिया में,
हम किसी से भेदभाव नहीं रखते।
परिंदों सी उड़ान, नम्रता की जुबान,
दोनों को हम मजबूती से है रखते।
खिली हुई मुस्कान, कामयाबी की शान,
हम चेहरे से हटाकर नहीं रखते।
कोई एहसान और इंसानियत के काम
का हम कभी हिसाब नहीं रखते।
बर्दाश्त करने की हद, दिल में दर्द,
हम किसी को जताकर नहीं रखते।
किसी के निर्णय में, अपने हृदय में,
किसी तरह का एतराज नहीं रखते।
मंजिल की तलाश और पाने की आस में,
खुद को खुदा से नाराज नहीं रखते।
खुदा पर यकीन कर,
खुद को बेहतरीन कर,
अपनी रूह से खुद को अज्ञात नहीं रखते।।

About author
Dr madhvi borse
डॉ. माध्वी बोरसे।
(स्वरचित व मौलिक रचना)
राजस्थान (रावतभाटा)

Related Posts

Hidayat Ke Liye Mein Kuch Bataana

October 1, 2022

Hidayat Ke Liye Mein Kuch Bataana Chahta Hun Sun बहर – 1222 1222 1222 1222 हिदायत के लिए मैं कुछ

Haath Khud Chhudaane Se Kya Hoga

October 1, 2022

Haath Khud Chhudaane Se Kya Hoga बहर – 212 122 212 22 हाथ खुद छुड़ाने से क्या होगा दूर उससे

Sabki Raza Bata De Bataane Waale

October 1, 2022

Sabki Raza Bata De Bataane Waale बहर – 2212 1221 2222 सबकी रज़ा बता दे बताने वाले दिल मोम का

Zindagi Se Mujhe Gila Hi Nahi

October 1, 2022

 Zindagi Se Mujhe Gila Hi Nahi ज़िन्दगी से मुझे गिला ही नहीं रोग ऐसा लगा दवा ही नहीं क्या करूँ

Uthaane Ke Liye Toofaan Aaya Kahan Se Hai

October 1, 2022

Uthaane Ke Liye Toofaan Aaya Kahan Se Hai उठाने के लिए तूफ़ाँ आया कहाँ से है लुटाने के लिए रिश्वत

Wafa Ka Bil Chukaana Bhi Nahi Aata

October 1, 2022

Wafa Ka Bil Chukaana Bhi Nahi Aata वफ़ा का बिल चुकाना भी नहीं आता ख़फ़ा से दिल लगाना भी नहीं

PreviousNext

Leave a Comment