क्या ईश्वर मिलता है हमको , अंग भभूत रमाने में ?
क्या ईश्वर मिलता है हमको , हठ का योग अपनाने में ?
ईश्वर मिलता हमें कदाचित , ढोल – मृदंग बजाने में ?
ईश्वर मिलता हमें कहाँ कब , ऊँचे स्वर में गाने में ?
ईश्वर ने कब हमें बताया , जा निष्क्रिय बन जाओ ?
कर्म – धर्म सारे छोड़ अपने , नाम मेरा बस गाओ ?
केवल नाम रटन में ही बस , सारे दिन कटेंगे ?
जीने हेतु भोजन – पानी , किसके किए मिलेंगे ?
भौतिक साधन जिनके बल पर , जीवन यह पलता है ।
बिन उसके कोई भी प्राणी , एक पग ना चलता है ।।
उन्हें लाकर बोलो हमको , कौन खरीदकर देगा ?
उसके बदले हमसे कोई , कुछ भी ना वो लेगा ?
अगर दिया उसका लेंगे तो , पौरुष हममें होगा ?
सोचें अपना आतम बल तब , जरा भी मुखरित होगा ?
ईश्वर ने है हमें बनाया , कर्म यहाँ करने को ।
ना कि केवल योगी बनकर , भू पर विचरने को ।।
हाथ – पाँव ये मिले हैं हमको , केवल धूनि रमाने ?
नाम लेकर ईश्वर का केवल , भक्ति के पद गाने ?
इसी ढर्रे पर सब प्राणी जन , चलने अगर लगेंगे ।
फिर तो सारे काज जगत के , कैसे भला चलेंगे ?
छोड़कर सारी अकर्मण्यता , ज्ञान यही अपनाएँ ।
कर्म ही ईश्वर अखिल जगत में , उसी में उसको पाएँ ।।
— कमल सीवानी ,रामगढ़ , सीवान ,बिहार
Related Posts
Tute huye risto ka ahsas by km.soni muskan
September 15, 2021
टूटे हुए रिश्तों का एहसास कुछ टूटे हुए रिश्तों की भी हमेशा याद आती है रिश्ते तो खत्म हो चुके
Beti aur dahej by km. Soni muskan
September 15, 2021
बेटी और दहेज बेटियां न जाने कब तक बिकती रहेंगी दहेज के बाजार में लोग बेटी को स्वीकार करते हैं
Dil parvana by km.soni muskan
September 15, 2021
दिल परवाना (कविता) इश्क की गलियों से जो गुजरा दिवाना हो गया जब मिला कोई रूप प्यारा दिल परवाना हो
He narayan par lga do by vijay Lakshmi Pandey
September 15, 2021
हे !नारायण पार लगा दो …!! रे ! रँगरेज मोरी चुनर रंग दे , धानीं चटख गुलाबी में ।
Shan a hind by jayshree birmi
September 15, 2021
शान–ए– हिंद आन भी हैं तू मान भी हैं तू हिंदी तू हिंदुस्तान की जान हैं तू तेरी मीठे शब्दों
