Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Gazal, mainuddin_Kohri

Gazal-ye dhuwan sa ab kahan se uthata hai

गजल ये धुआँ सा अब कहाँ से उठता है ।लगता है गरीब के घर ही जलते हैं ।। कुछ लोग …


गजल

ये धुआँ सा अब कहाँ से उठता है ।
लगता है गरीब के घर ही जलते हैं ।।

कुछ लोग तो रोटी को तरसते हैं यहाँ ।
देश में अब तो हराम ही यहाँ पलते हैं ।।

चोर-उचकौं की चारों तरफअब चाँदी है ।
भले लोग सहमे से यहाँ हरदम डरते हैं ।।

पानी के संकट का डर अब सबको है ।
फिर भी लोग गंगा माँ को दूषित करते हैं ।।

राज की खातिर ये विषधर विष घोलते हैं ।
अब तो नेता जी झूठ के सहारे ही चलते हैं ।।

देश में अब आपसी सद्भाव की जरुरत है ।
क्यों की अब अमन को भी खतरे लगते हैं।।

“नाचीज”अब मिल जुल सद्भाव कायम करो।
लगता है कुछ अब तो अनर्थ होते से लगते हैं ।।

About author

मईनुदीन कोहरी"नाचीज बीकानेरी"

मईनुदीन कोहरी”नाचीज़ बीकानेरी”

मोहल्ला कोहरियांन बीकानेर


Related Posts

शुक्रिया- नाचीज बीकानेरी

April 18, 2022

शुक्रिया शुक्रिया-ए-अल्लाह-शुक्रिया । तूने जो हमें इंसान बनाया ।। तेरी तारीफ कैसे करूँ । अल्फ़ाज़ देने वाला तू हैं ।।

हाल -ए-दिल- मईनुदीन कोहरी नाचीज़ बीकानेरी

April 18, 2022

हाल -ए-दिल खुशियों के फूल सदा खिलते रहें ।इंसानियत के कदम भी बढाते रहें ।।जमाने के हर दौर से गुजर

शहीद आज भी ज़िंदा हैं-मईनुदीन कोहरी ” नाचीज़

March 25, 2022

सरदार भगतसिंह के शहीदी दिवस पर विशेष शहीद आज भी ज़िंदा हैं वतन की राह में कुर्बान होने वाले ।

सफर- मईनुदीन कोहरी “नाचीज बीकानेरी”

March 25, 2022

सफर “जिंदगी का सफर”पेड़ की छाया जिस तरह इधर से उधर जाती है ।आदमी की जिंदगी भी सुख-दुख में कट

कदम-मईनुदीन कोहरी “नाचीज बीकानेरी

March 25, 2022

कदम कदम बढाओ खुशियाँ लाओबढाओ कदमनाम कमाओ ।मजदूर का कदममेहनत का कदमपसीने की कमाईकमाओ हर कदम ।।नेताओं के कदमगर सम्भले

बटवारो-नाचीज़ बीकानेरी

March 25, 2022

बटवारो आंख्याडब-डब भरसुबक – सुबकरोवती मां,म्हनैं कांई ठाअ’ दिन भी देखणा पड़सी । घणा दौरा पाळयाछाबड़ै में नागड़ाआज मूंडो टोडीयो

PreviousNext

Leave a Comment