Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Gazal

Gazal ashiqi ki khudkushi ho jayegi by antima singh

  ग़ज़ल आशिक़ी की ख़ुदकुशी हो जाएगी। आशिक़ी की ख़ुदकुशी हो जाएगी। जिंदगानी बदनशीं हो जाएगी।। उल्फ़तों की है नदी …


  ग़ज़ल

आशिक़ी की ख़ुदकुशी हो जाएगी।

Gazal ashiqi ki khudkushi ho jayegi by antima singh

आशिक़ी की ख़ुदकुशी हो जाएगी।

जिंदगानी बदनशीं हो जाएगी।।

उल्फ़तों की है नदी जो बन रही,

सूखकर खाली कभी हो जाएगी।।

जिंदगी की ये सहर है जानती हूँ,

पर किसी दिन जामिनी हो जाएगी।।

उच्चशिखरों से रही है मुस्कुरा जो,

गर्त में गिर कामिनी रो जाएगी।।

घन से टकराकती उलझती दामिनी,

दो पलों के बाद ही खो जाएगी।।

चाँद की मचली हुई ये चाँदनी,

नागिनों की शाइनी हो जाएगी।।

ढूँढती तिनके जलाने के लिए,

ये शिखा भी राख ही हो जाएगी।।

है ज़मीरों का रहा ये खेल सब,

आशिक़ी भी अब सज़ा हो जाएगी।।

बेचकर कोठे पे तुझको आएगा,

मुस्कारहठ भी तेरी खो जाएगी।।

सौम्यता जो आज तुझमें पल रही,

क्या ज़हर बनकर नहीं सो जाएगी।।

सोच ले एक बार प्यारे दिल अरे,

क्या ख़ुदी तेरी नहीं धो जाएगी।।

दिल बचाके रख ख़ुदा के वास्ते,

आह कब तुझको बदा हो जाएगी।।

देख ले ‘अंतिम’ लगाके दाँव तूँ,

जिंदगी जन्नत यही हो जाएगी।।

      —अंतिमा सिंह  “गोरखपुरी”
          गोरखपुर उत्तर प्रदेश
     ( स्वरचित एवं मौलिक रचना)


Related Posts

Apni mehboba ko mushqil me dal raha hu by ajay prasad

September 14, 2021

 अपनी महबूबा को मुश्किल में डाल रहा हूँ   अपनी महबूबा को मुश्किल में डाल रहा हूँ उसकी मोबाइल आजकल  खंगाल

pyar karna tu apni aukat dekh kar by ajay prasad

September 14, 2021

प्यार करना तू अपनी औकात देख कर  प्यार करना तू अपनी औकात देख कर हैसियत ही नहीं बल्कि जात देख

Zindagi yun he jazbat se nhi chalti by Ajay Prasad

September 13, 2021

जिंदगी यूँ ही जज्बात से नहीं चलती जिंदगी यूँ ही जज्बात से नहीं चलतीफक़त उम्दे खयालात से नहीं चलती ।रुखसत

Abhi to patjhad hai basant to ayegi

May 13, 2021

Gazal-Abhi to patjhad hai basant to ayegi कभी तो हमारी याद आएगीआशमा में बादल है बरसात तो आयेगी फूल मुरझाते

Shareer hai hm Jan ho tum

February 19, 2021

                 ग़ज़ल  सुबह हो तुम शाम हो तुममोहब्बत के मेरे पहचान हो तुम

Previous

Leave a Comment