Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Dekha hai maine by komal Mishra`koyal

  देखा है मैंने देखा है मैंने घरों में,कैद होती आवाजें, गुम होती खुशियाँ,उदास होते चेहरे।  पीले पड़ते होंठ, दम …


  देखा है मैंने

Dekha hai maine by komal Mishra`koyal

देखा है मैंने घरों में,कैद होती आवाजें,

गुम होती खुशियाँ,उदास होते चेहरे। 

पीले पड़ते होंठ, दम तोड़ती उम्मीदें।। 

सब कुछ तो देखा है ,और समझा भी है जरा-जरा। 

अपनी माँ की आँखों से,कोई कतरा गिरा-गिरा।। 

छीन कर हाथों से किताबें,चूड़ियाँ पहनाई जाती हैं, 

मतलब भी ना समझे पर,शादियां कराई जाती हैं।। 

रिवाज के नाम पर, बेड़ियाँ पहनाई जाती हैं। 

अना कि खातिर औरतें, बलि चढाई जाती हैं।। 

बुझा कर दीपक अंधेरे में, हर बार सताई जाती हैं। 

पर खोल दे गर ज़ुबाँ कभी तो, बेहया कहलाती हैं।।

                            नाम- कोमल मिश्रा “कोयल”

                             शहर – प्रयागराज


Related Posts

पैसे का खेल

June 24, 2022

 पैसे का खेल सुधीर श्रीवास्तव समय के साथ पैसा भी अब अपना रंग दिखाने लगा है, पैसे पर भी आधुनिकता

शादियाँ

June 24, 2022

 शादियाँ सुधीर श्रीवास्तव शादियां वास्तव में एक अनुबंध है दो परिवारों, दो दिलों का, जिसमें निभाई जाती हैं परंपराएं, धारणाएं,

माँ – तूम धन्य हो !

June 24, 2022

 माँ – तूम धन्य हो ! मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” माँ … तेरा प्यार – दुलार माँ तेरी ममता माँ ,तूने

मां आज भी याद है

June 24, 2022

 मां आज भी याद है मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” प्यार  -फटकार अम्मी का लाड-प्यार पापा की डाट-फटकार आज भी याद आती

गजल

June 24, 2022

 गजल मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” म्हारे वतन मे अमन-चैन बण्यो रैवै । आ प्रार्थना जणो-जणो करतो रैवै ।। घर – घर

बन्दा नवाज

June 24, 2022

 बन्दा नवाज        मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” हर जर्रा – जर्रा उसका ही मोहताज है । हर जर्रे –

PreviousNext

Leave a Comment