हे प्रभु, हमें दो शक्ति प्यारी,
सच्चे राह पर चलने की जोड़ी,
दूसरों के दिलों में प्यार बढ़ाएं,
हर काम में सच्चाई अपनाएं।
दया का दीप मन में जलाएं,
सपनों को सच बनाने सिखाएं।
धरती माँ की हम सेवा करें,
भारत की शान को बढ़ाएं।
सभी मित्रों के साथ रहें हम,
कभी ना हो दिलों में घमंड।
हर दिन नई सीख हम पाएं,
दीन-दुखियों का साथ निभाएं।
सपनों के आकाश में उड़ें हम,
सच्चाई की जो राह हो तम।
प्रभु हमें हर कदम पर दें साथ,
हम बढ़ें आगे, ना हो कोई त्रास।
– डॉ. मुल्ला आदम अली
तिरुपति – आंध्र प्रदेश
