Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

लघुकथा बहन की अहमियत

 लघुकथाबहन की अहमियत सुधीर श्रीवास्तव          पहली बार जब रीना ने ऋषभ के पैर छुए तो उसके …


 लघुकथा
बहन की अहमियत

सुधीर श्रीवास्तव
सुधीर श्रीवास्तव

         पहली बार जब रीना ने ऋषभ के पैर छुए तो उसके आँखों में भरे आँसुओं ने उसे हिला दिया। उसने उसके सिर पर हाथ रख दिया।

         रीना बिना किसी संकोच उससे लिपट कर रो पड़ी, जैसे अपना सारा दर्द आँसुओं के माध्यम से उसे सुना देना चाहती हो।

         ऋषभ ने उसके आँसू पोंछ सांत्वना देने का प्रयास किया, मगर असफल रहा, क्योंकि ऐसा करते हुए उसके आँसू भी बेवफाई पर उतर आये।

          रीना यह देख तड़प उठी। उसके आँसू पोंछते हुए- नहीं भाई! आप मत रोइए।

          फीकी मुस्कान से ऋषभ ने उसे छेड़ा। मैं क्यों रोऊंगा। पागल लड़की खुद रो रही है और मुझे समझा रही है।

          मानती हूं भाई पर मैं आपको देखकर खुद को रोक न सकी। मुझे ऐसा लगा कि मेरा भाई लौट आया हो। रीना की आवाज ढर्रा गई।

          भाई आपकी बहुत तारीफ करते थे और आज जब आप घर आये तो आपका यार दुनिया में नहीं रहा। जानते हैं भाई हमेशा कहा करते थे कि तू दो भाइयों की अकेली बहन है। कभी मैं नहीं भी रहा, तो भी मेरा भाई, मेरा यार मेरे जैसा ही तेरा ध्यान रखेगा। यह कैसी विडंबना है कि एक भाई मिला भी तो एक बिछड़ गया। कहते हुए रो पड़ी रीना।

            बस! अब कुछ मत बोलना। मेरा यार मेरा नहीं, वो मर ही नहीं सकता। ध्यान से मुझे देख तेरा भाई तुझे जरुर मिलेगा।

            हां भाई। मैं भी यही सोचती हूं कि मेरा भाई कभी मर नहीं सकता ,वो तो विश्राम कर रहा है। आपके रुप में हमेशा मेरे साथ है।

  ऋषभ ने रीना को अपने बांहों में समेट लिया। जैसे वो नन्हीं मुन्नी बच्ची हो।

          आज ऋषभ को बहन की अहमियत समझ में आ रही थी। 

सुधीर श्रीवास्तव

गोण्डा उत्तर प्रदेश

८११५२८५९२१

© मौलिक, स्वरचित

२८.०४.२०२२


Related Posts

Laghukatha -Mobile | लघुकथा- मोबाइल

July 18, 2023

लघुकथा- मोबाइल  अगर कोई सुख का सही पता पूछे तो वह था गांव के अंत में बना जीवन का छोटा

लघुकथा -मर्यादा |short story maryada

June 29, 2023

लघुकथा -मर्यादा | Short story maryada “उठो! लो फोन आया है।” “इतनी सुबह 5 बजे किसका फोन है यार?” नींद

लघुकथा पिज्जा | Short story pizza

June 29, 2023

लघुकथा पिज्जा | Short story pizza पिज्जा डिलिवरी ब्वाय की नौकरी करने वाले रघु को उसके अगल-बगल की झुग्गियों में

लघुकथा -संपर्क और कनेक्शन

May 28, 2023

लघुकथा-संपर्क और कनेक्शन एक दिन आफिस में आया साइकोलाॅजिस्ट यानी मनोवैज्ञानिक पारिवारिक बातें कर रहा था, तभी एक साफ्टवेयर इंजीनियर

लघुकथा:प्रेम | laghukatha -Prem

May 14, 2023

 लघुकथा:प्रेम पिछले एक घंटे से डा.श्वेता ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर विविध रंगों की शर्ट पसंद कर रही थीं। एक प्रखर

लघुकथा-अनोखा मिलन | laghukatha -Anokha milan

April 26, 2023

लघुकथा-अनोखा मिलन बेटी के एडमिशन के लिए स्कूल आई मधुलिका एक बड़े से हाॅल में पड़ी कुर्सियों में एक किनारे

Leave a Comment