Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

laghukatha, Vikash Bishnoi

लघुकथा -तिरंगा/tiranga

लघुकथा -तिरंगा विजय ना जाने क्यों झंडे की ही पूजा करते मिलता है, उसे कभी किसी देवता की पूजा करते …


लघुकथा -तिरंगा

लघुकथा -तिरंगा/tiranga
विजय ना जाने क्यों झंडे की ही पूजा करते मिलता है, उसे कभी किसी देवता की पूजा करते मैंने नहीं देखा, रवि ने संजय से हैरानी से पूछा। हां भाई, मैंने भी देखा है ये तो, चलो विजय से ही चलकर पूछ लिया जाए की ऐसा इस झंडे में क्या है? संजय ने कहा।
दोनों ने जाकर विजय से पूछा, “भाई इस झंडे में ऐसा क्या है, जो तुम इसकी पूजा करते हो, हमें भी तो बताओ।”
विजय ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया, यह झंडा नहीं, हम सबकी आन बान शान है। यह हमें क्या कुछ नहीं सिखाता। दोनों ने फिर अचरज से पूछा, इस झंडे से भला क्या सीखने को मिलता है?
विजय ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीनों रंग अलग अलग शिक्षा प्रदान करते हैं, आओ मैं बताता हूं तुम्हें। केसरिया रंग जहां साहस, बलिदान, अध्यात्म एवं ऊर्जा का प्रतीक है और राष्ट्र के प्रति हिम्मत और निस्वार्थ भावनाओं को रख सब लोगों में एकता बनाए रखने की शिक्षा देता है। वहीं सफेद रंग सच्चाई, शांति, पवित्रता और ईमानदारी की न‍िशानी है, जो हमें सच्चाई की राह पर चलने की शिक्षा देता है। तिरंगे का तीसरा यानी हरा रंग विश्वास, उर्वरता, खुशहाली, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है। विजय ने ये बताते हुए उनसे पूछा, “तो बताओ क्यों ना करूं मैं अपने तिरंगे की पूजा। मैं इसे सर्वोपरी मानता हूं।
रवि और संजय दोनों ने तिरंगे पर गर्व करते हुए उत्तर दिया, अच्छा ये है मेरे तिरंगे की खासियत।
विजय ने कहा, मेरा नहीं हम सबका तिरंगा।

About author 

— विकास बिश्नोई
लेखक एवं कहानीकार,
हिसार (हरियाणा)
7015184834


Related Posts

महेश केशरी जी की लघुकथाएं

February 24, 2022

महेश केशरी जी की लघुकथाएं लघुकथा-मुल्क “मांँ तुम रो क्यों रही हो ? ” -सादिक ने अमीना बीबी के कंँधे

परिंदे की जात-लघुकथा

February 14, 2022

लघुकथापरिंदे की जात लाल्टू ने घर को आखरी बार निहारा l घर जैसे उसके सीने में किसी कील की तरह

बेटी का बाप- लघुकथा

February 14, 2022

बेटी का बाप ” पता है‌, लोग हमारे बारे में कैसी – कैसी बातें कर रहें हैं । कहते हैं

दर्द-लघुकथा

February 14, 2022

लघुकथा दर्द उस्मान साहब कुर्सी पर बैठते हुए अचानक से फिर उसीरौ में कराहे । । जैसे इन महीनों में‌

चोट-लघुकथा

February 14, 2022

लघुकथा – चोट बहुत देर बाद नीरव बाबू को होश आया था l शायद वो चूक गये थे l आस

लघुकथा हैसियत और इज्जत- सिद्धार्थ गोरखपुरी

January 13, 2022

 लघुकथा – हैसियत और इज्जत एक दिन मंगरू पूरे परिवार के साथ बैठ के बात कर रहा था, चर्चा का

Leave a Comment