Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Mahesh_kumar_keshari, vyang

रेवड़ी आपके लिये नहीं है !

 व्यंग्य रेवड़ी आपके लिये नहीं है ! साहेब से जब से पंजाब छिना है l कुछ ज्यादा ही चिंतित नजर …


 व्यंग्य

रेवड़ी आपके लिये नहीं है !

साहेब से जब से पंजाब छिना है l कुछ ज्यादा ही चिंतित नजर आने लगे हैं l पिछले वैश्विक आपदा के बाद पिछले डेढ़ साल में ही भारत में अरबपतियों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ी है l दिल्ली की सरकार मुफ्त शिक्षा , मुफ्त पानी , मुफ्त बिजली दे रही है l और यही घोषणा वो गुजरात में भी कर रही है l तो साहेब के पेट में दर्द होने लगा है l साहेब , उज्जवला से लेकर अन्य योजनायें चलातें हैं l पहले स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने को कहते हैं l 

फिर , बलात् सब्सिडी छुड़वा कर इतना मँहगा कर देते हैं , कि आदमी ईंधन के लिये जुगाड़ लगाने की बात पर चकराता रह जाता है l 

 ये मुफ्त मिलने वाली चीजें दरअसल , मुफ्त की रेवड़ियाँ नहीं हैं l साहेब को गरीब फूटे आँख नहीं सुहाते l तभी तो कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को वो भूलते जा रहें हैं l पहले कारपोरेट टैक्स 1.6 लाख करोड़ और फिर वेल्थ टैक्स लगभग 3 लाख करोड़ साहेब ने कारपोरेटों का माफ कर दिया l अब कौन किसको मुफ्त की रेवड़ियाँ बाँट रहा है l साफ समझा जा सकता है l ये मुफ्त की रेवड़ियाँ केवल कारपोरेटों के लिये हैं l 

साहेब पहले आम आदमी की थाली से चावल , दाल , तेल , मसाले , छाँछ और दूध , दही , लस्सी पर 5 फीसदी की जी. एस. टी. ठोंक देते हैं l बच्चों की कार्बन, काॅपी, पेंसिल पर 28 प्रतिशत की जी. एस. टी . ठोंक देते हैं l एक तरफ , कारपोरेट टैक्स माफ किया जा रहा है l जो कि लगभग 1.6 लाख करोड़ है l दूसरी तरफ वेल्थ टैक्स जोकि लगभग 3 लाख करोड़ है l माफ किया जा रहा है l और , इधर , आपके बैंकों में रखे पैसों पर ब्याज दर कम हो रही है l लोन महँगा हो रहा है l बैंकों से मोटा कर्जा लेकर बड़े -बड़े आसामी भाग रहें हैं l

इसको मुफ्त की रेवड़ी नहीं कहेंगें तो किसको कहेंगे ? 

वहीं दिल्ली सरकार लोगों को मुफ्त बिजली , मुफ्त पानी , मुफ्त स्वास्थ्य प्रदान कर रही है l दिल्ली के सफल माॅडल को देखकर दूसरे देशों की सरकारें दिल्ली के शिक्षा मंत्री को अपने यहाँ बुलाकर उस माॅडल पर चर्चा करना चाहतीं हैं l लेकिन , साहेब के चापलूस उन्हें जाने नहीं देते l दिल्ली के शिक्षा माॅडल की चर्चा दी न्यूयार्क टाइम्स में छपती है l साहेब कुढ़ जाते हैं l क्योंकि साहेब के कारपोरेटों के प्राईवेट स्कूलों पर तलवार लटक जायेगी l 

दरअसल , जो किसान और मजदूर अन्न उपजाते हैं l और हमारा देश जो , खाधान्नों के मामले में आज आत्मनिर्भर है l उनको , उनके द्वारा ही उपजाया गया अनाज मुफ्त में मिलना चाहिये l आज भी हमारे देश में आधे से ज्यादा बच्चे कुपोषण के शिकार हैं l उनको मिड- डे मील मुफ्त मिलना चाहिये l क्योंकि , ये उनके द्वारा उगाया गया अनाज ही उनके बच्चों को दिया जा रहा है lस्कूली शिक्षा , मुफ्त में मिलनी चाहिये l लोग कुपोषित होकर ना मरें इसलिये मुफ्त आनाज मिलना चाहिये l साफ और मुफ्त पानी सबको मिलना चाहिये l सबको अँधेरे से आजादी , और रौशनी में पढने – लिखने का हक होना चाहिये l ये आदमी की मूलभूत जरूरतें हैं l ये लोगों की मूलभूत आवश्यकतायें हैं l मुफ्त की रेवड़ियाँ नहीं हैं l वैसे साहेब , जब बच्चों की किताबों , पेंसिल , काॅपियों पर 28 फीसदी टैक्स डालते हैं l दूध , दही , छाँछ और लस्सी को आम आदमी के पहुँच से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं l तो वो मुफ्त की रेवड़ियाँ क्या खाक बाटेंगे ? उनकी रेवड़ियाँ कारपोरेटों के लिये है l आम आदमी के लिये नहीं हैं l साहेब का वश चले तो वो साँस लेने पर भी टैक्स लगा दें l 

About author 

Mahesh kumar Keshari
परिचय – 
नाम – महेश कुमार केशरी
जन्म -6 -11 -1982 ( बलिया, उ. प्र.) 
शिक्षा – 1-विकास में श्रमिक में प्रमाण पत्र (सी. एल. डी. , इग्नू से) 
2- इतिहास में स्नातक ( इग्नू से) 
3- दर्शन शास्त्र में स्नातक ( विनोबा भावे वि. वि. से) 
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन – सेतु आनलाईन पत्रिका (पिटसबर्ग अमेरिका से प्रकाशित) .
राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन- वागर्थ , पाखी , कथाक्रम, कथाबिंब , विभोम – स्वर , परिंदे , गाँव के लोग , हिमप्रस्थ , किस्सा , पुरवाई, अभिदेशक, , हस्ताक्षर , मुक्तांचल , शब्दिता , संकल्य , मुद्राराक्षस उवाच , पुष्पगंधा , 
अंतिम जन , प्राची , हरिगंधा, नेपथ्य, एक नई सुबह, एक और अंतरीप , दुनिया इन दिनों , रचना उत्सव, स्पर्श , सोच – विचार, व्यंग्य – यात्रा, समय-सुरभि- अनंत, ककसार, अभिनव प्रयास, सुखनवर , समकालीन स्पंदन, साहित्य समीर दस्तक, , विश्वगाथा, स्पंदन, अनिश, साहित्य सुषमा, प्रणाम- पर्यटन , हॉटलाइन, चाणक्य वार्ता, दलित दस्तक , सुगंध, 
नवनिकष, कविकुंभ, वीणा, यथावत , हिंदुस्तानी जबान, आलोकपर्व , साहित्य सरस्वती, युद्धरत आम आदमी , सरस्वती सुमन, संगिनी,समकालीन त्रिवेणी, मधुराक्षर, प्रेरणा अंशु , तेजस, दि – अंडरलाईन,शुभ तारिक , मुस्कान एक एहसास, सुबह की धूप, आत्मदृष्टि , हाशिये की आवाज, परिवर्तन , युवा सृजन, अक्षर वार्ता , सहचर , युवा -दृष्टि , संपर्क भाषा भारती , दृष्टिपात, नव साहित्य त्रिवेणी , नवकिरण , अरण्य वाणी, अमर उजाला, पंजाब केसरी , प्रभात खबर , राँची एक्स्प्रेस , दैनिक सवेरा , लोकमत समाचार , दैनिक जनवाणी , सच बेधड़क , डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट , नेशनल एक्स्प्रेस, इंदौर समाचार , युग जागरण, शार्प- रिपोर्टर, प्रखर गूंज साहित्यनामा, कमेरी दुनिया, आश्वसत के अलावे अन्य पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित . 
 चयन – (1 )प्रतिलिपि कथा – प्रतियोगिता 2020 में टाॅप 10 में कहानी ” गिरफ्त ” का चयन  
(2 ) पच्छिम दिशा का लंबा इंतजार ( कविता संकलन )
जब जँगल नहीं बचेंगे ( कविता संकलन ), मुआवजा ( कहानी संकलन ) 
(3)संपादन – प्रभुदयाल बंजारे के कविता संकलन ” उनका जुर्म ” का संपादन..
(4)-( www.boltizindgi.com) वेबसाइट पर कविताओं का प्रकाशन
(5) शब्द संयोजन पत्रिका में कविता ” पिता के हाथ की रेखाएँ “
 का हिंदी से नेपाली भाषा में अनुवाद सुमी लोहानी जी द्वारा और ” शब्द संयोजन ” पत्रिका में प्रकाशन आसार-2021 अंक में.
(6) चयन – साझा काव्य संकलन ” इक्कीस अलबेले कवियों की कविताएँ ” में इक्कीस कविताएँ चयनित
(7) श्री सुधीर शर्मा जी द्वारा संपादित ” हम बीस ” लघुकथाओं के साझा लघुकथा संकलन में तीन लघुकथाएँ प्रकाशित 
(8) सृजनलोक प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित और संतोष श्रेयंस द्वारा संपादित साझा कविता संकलन ” मेरे पिता” में कविता प्रकाशित 
(9) डेली मिलाप समाचार पत्र ( हैदराबाद से प्रकाशित) दीपावली प्रतियोगिता -2021 में ” आओ मिलकर दीप जलायें ” कविता पुरस्कृत
(10) शहर परिक्रमा – पत्रिका फरवरी 2022- लघुकथा प्रतियोगिता में लघुकथा – ” रावण” को प्रथम पुरस्कार
(11) कथारंग – वार्षिकी -2022-23 में कहानी ” अंतिम बार ” 
प्रकाशित
(12)व्यंग्य वार्षिकी -2022 में व्यंग्य प्रकाशित 
(13) कुछ लघुकथाओं और व्यंग्य का पंजाबी , उड़िया भाषा में अनुवाद और प्रकाशन 
(14)17-07-2022 – वर्ल्ड पंजाबी टाइम्स चैनल द्वारा लिया गया साक्षात्कार 
(15) पुरस्कार – सम्मान – नव साहित्य त्रिवेणी के द्वारा – अंर्तराष्ट्रीय हिंदी दिवस सम्मान -2021
संप्रति – स्वतंत्र लेखन एवं व्यवसाय
संपर्क- श्री बालाजी स्पोर्ट्स सेंटर, मेघदूत मार्केट फुसरो, बोकारो झारखंड -829144


Related Posts

Five short stories by mahesh keshri

June 5, 2022

Five short stories by mahesh keshri Five short stories by mahesh keshri महेश कुमार केशरी जी के द्वारा लिखित पांच

सता का झुनझुना-व्यंग्य- मईनुदीन कोहरी

March 25, 2022

सता का झुनझुना ( व्यंग्य) राजनीति में पद की भूख व लालसा नहीं हो तो , राजनीति में फिर लोग

कहानी-उदास, रात की खूबसूरत सुबह(hindi kahani)

February 24, 2022

कहानी-उदास, रात की खूबसूरत सुबह (hindi kahani)   “बेटी मेघा, सिन्हा साहब के लिए चाय ले आओ l ” रंजीत बाबू

कहानी -सुरेश बाबू (hindi kahani)

February 24, 2022

 कहानी -सुरेश बाबू (hindi kahani)   बड़े- बूढों ने जो कहा है l वो ठीक ही तो कहा है l कि

कहानी – और, रजनीगन्धा मुरझा गये..(hindi kahani)

February 24, 2022

 कहानीऔर, रजनीगन्धा मुरझा गये..(hindi kahani)   ” पापा लाईट नहीं है, मेरी आॅनलाइन क्लासेज कैसे   होंगी… ..? ..कुछ…दिनों में मेरी सेकेंड

कहानी-आखिरी फैसला (hindi kahani)

February 24, 2022

कहानी-आखिरी फैसला (hindi kahani)   चंँदू बाबू अपने घर से अचानक गायब हो गये थें l नहीं चंँदू बाबू कोई बच्चे

PreviousNext

Leave a Comment