Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Anita_sharma, poem

रात है तो सुबह भी तो आयेगी- अनिता शर्मा झाँसी

रात है तो सुबह भी तो आयेगी मन रे तू मत हो निराशकल एक नयी सुबह आयेगी।बीतेगी दुखो की घड़ियाँछायेगा …


रात है तो सुबह भी तो आयेगी

रात है तो सुबह भी तो आयेगी- अनिता शर्मा झाँसी
मन रे तू मत हो निराश
कल एक नयी सुबह आयेगी।
बीतेगी दुखो की घड़ियाँ
छायेगा खुशियों का गुबार ।
मन रे तू मत हो निराश
हर रात के बाद सुबह तो आयेगी।
भर देगी नव उत्साह अंदर
मिट जायेगी निराशा मन से ।
क्या सोचे?क्यों डरे ?
इक नयी सुबह फिर आयेगी।
तू जतन कर !तू आत्म विश्वास जगा।
भर दे कण कण में आत्म विश्वास
जाग्रत कर मन का हर कोना ।
तू जोश जगा,तू प्रेम भर रिश्तों में
फिर मुस्कान जगा होठों मे
तू सोच बदल एक सुबह फिर आयेगी।।

—–अनिता शर्मा झाँसी
—– मौलिक रचना


Related Posts

गुणगान ( गुरु)- तेज देवांगन

January 7, 2022

गुणगान( गुरु) कितना करूं गुणगान इनका,मेरे अल्फाज कम पड़ जाएंगे,अगर पीरों भी लूं इन्हे तारो में,मेरे साज कम पड़ जाएंगे.कितना

अकेला!-डॉ. माध्वी बोरसे

January 7, 2022

अकेला! दुख में हमेशा इंसान अकेला होता है, सुख में दुनिया उसके साथ होती है! उत्साह के लिए इंसान हमेशा

पधारो म्हारो राजस्थान-डॉ. माध्वी बोरसे!

January 7, 2022

पधारो म्हारो राजस्थान! जीवंत संस्कृति, रेतीली मरुस्थलीय भूमि,  ऊंट पर बैठकर सवारी,  जब ये यादे मानस पटल पर आती,रखता है

मसूरी-जन्नत सा शहर-डॉ. माध्वी बोरसे!

January 7, 2022

मसूरी-जन्नत सा शहर! मसूरी भारत देश के उत्तराखंड राज्य का एक पर्वतीय नगर, बहुत सुहावने मौसम का अनुभव देती है

चाह-तेज देवांगन

January 7, 2022

शीर्षक – चाह हम जीत की चाह लिए,गिरते, उठते पनाह लिए,निकल पड़े है, जीत की राह में,चाहे कंटक, सूल, खार

हे नववर्ष!-आशीष तिवारी निर्मल

January 6, 2022

हे नववर्ष! तुम भी दगा न करना आओ हे नववर्ष!तुम हमसे कोई दग़ा न करना बीते जैसे साल पुराने वैसी

Leave a Comment