Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, sudhir_srivastava

यही जीवन चक्र है

 यही जीवन चक्र है सुधीर श्रीवास्तव जीवन क्या है यह समझाने नहीं खुद समझने की जरूरत है, अदृश्य से जीवन …


 यही जीवन चक्र है

सुधीर श्रीवास्तव
सुधीर श्रीवास्तव

जीवन क्या है

यह समझाने नहीं

खुद समझने की जरूरत है,

अदृश्य से जीवन की शुरुआत

पल पल, छिन छिन विकास की गति

कितने रंग और दौर दिखाती है

नवजात, अबोध और बालपन से

चलते हुए बाल्यकाल, तरुणावस्था से होते हुए

युवा और फिर प्रौढ़ बनाती है

जिंदगी के रंग दिखाती है

धूप छांव का बोध कराती

धीरे धीरे खोखला होकर

जीर्ण, शीर्ण, क्षीण हो असहाय हो जाता 

और फिर जीवन समाप्त हो जाता 

जीवन चक्र अपना चक्र पूरा हो जाता

जब तक जीवन समझ में आता

जीवन का चक्र इतिहास हो जाता है। 

सुधीर श्रीवास्तव

गोण्डा उत्तर प्रदेश

८११५२८५९२१

© मौलिक, स्वरचित

२६.०४.२०२२


Related Posts

अब भी हिम्मत बाकी है!

August 5, 2022

अब भी हिम्मत बाकी है! मुसीबतों का भंडार है,हर तकलीफ का संहार है,अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,दृढ़ता तेरा

जाने के बाद।

August 5, 2022

जाने के बाद। कुछ हो जाने के बाद,उसके बारे में क्यों सोचना,कुछ खो जाने के बाद,उसे सोच कर क्यों रोना।

मन मेरा पुकारे…….

August 5, 2022

मन मेरा पुकारे……. मन मेरा पुकारे काना प्यारेकहाँ है ढिकाना हमको बता देकरनी है बातें तुझ से कब से हम

शीर्षक : लड़की और समाज

August 5, 2022

शीर्षक : लड़की और समाज लड़की का जीवनसिमटकर रह जाता है ,चौखट , चूल्हे , चौके तक । जन्म के

आज भी वो दिन हमको याद है

August 5, 2022

याद है वो दिन आज भी आज भी वो दिन हमको याद हैसर पर हमारे मोहब्बत ए ताज हैआज सीने

हजार है!/hazar hai

August 5, 2022

 हजार है! मोहब्बत की तलाश है, गम देने वाले हजार है! सच्चाई की तलाश है, झूठ बोलने वाले हजार है!

PreviousNext

Leave a Comment