Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

भारतीय है हम-डॉ इंदु कुमारी

भारतीय है हम हम सब भारत के वासी हैं एकता हमारी पहचान हैभेदभाव डालने वालेतू बड़ा नादान हैराष्ट्र तो हमारी …


भारतीय है हम

भारतीय है हम-डॉ इंदु कुमारी
हम सब भारत के वासी हैं

एकता हमारी पहचान है
भेदभाव डालने वाले
तू बड़ा नादान है
राष्ट्र तो हमारी राष्ट्र है
इन बातों से ना अनजान है
हम सब भारत वासी हैं
भारतीयता हमारी पहचान है
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
यह भारत के जान है
ना पूरब ना पश्चिम उत्तर दक्षिण
इन को अलग-थलग करने
वाले वह बड़ा शैतान है
हमारी संस्कृति विश्व में महान है
प्रेम की पराकाष्ठा।
सभी धर्मों में महान है
संत शिरोमणि यहां है बसते
भेदभाव रहित इंसान है
हम सब इस माटी के फूल
इन्हीं की माला बनाई है
इन माला से भारत मां के
गले की हार बनाई है
रंग बिरंगे वेश में हम रहते
बड़े शान से दुश्मनों से लड़ते
हंसते हंसते हुए कुर्बान है
हम सब भारतवासी हैं
इस राष्ट्र के नर नारी है
भारत के केसर क्यारी में
जो आग लगाने वाले होते हैं
वही है देशद्रोही सुन ले
मां के प्रति नहीं निष्ठावान है
समझो दुनिया वालो
वही बड़ा शैतान है
हम सब भारतवासी हैं
भारतीयता हमारी पहचान है
गौरव गाथा गाते हैं सदा सदा ही ।
शहीद होते वीर जवान है
हम सब भारतवासी हैं
राष्ट्र हमारी आन बान शान है
देश हमारा जान है
इसी से हमारा नाम है
एकता के पौधों को
जान रहा जहान है
भेदभाव फैलाने वाले
अभिशाप बनकर उभरा है
यह राष्ट्र हम सबका है
हम भारत के वासी हैं
वीरता हमारी पहचान है

डॉ इंदु कुमारी
मधेपुरा बिहार


Related Posts

स्वामी विवेकानन्द – डॉ. इन्दु कुमारी

January 15, 2022

स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणा स्रौत शांति के संवाहक संतदेशभक्त समाज हितैषीलक्ष्य पाकर न रुके कदम भारतीयों के आदर्श हैंआध्यात्मिक

मुहब्बत जालिम – डॉ इंदु कुमारी

January 15, 2022

मुहब्बत जालिम किसी की नहीं होती हैजालिम मुहब्बत ये हैबड़ी मगरुर होती हैबड़ी मशहूर होती है बाँधो चाहे पैरों में

फसलों के त्योहार – डॉ इंदु कुमारी

January 15, 2022

फसलों के त्योहार मकर संक्रांति हम मनाएं गुड़ तिल चावल चढ़ाएंदही चूड़ा गुड़ केला खाखिचड़ी के भोग लगाएंमिलकर खुशी हम

हिन्दी बेचारी- डॉ. इन्दु कुमारी

January 13, 2022

हिन्दी बेचारी राष्ट्र है मेरे अपने घरभारती हूँ मैं कहलाती जनमानस की हूँ सदासरल अभिव्यक्ति मैं राजदुलारी जन सभा कीअवहेलना

गुरु गोविंद पुकारा है – डॉ इंदु कुमारी

January 13, 2022

गुरु गोविंद पुकारा है तेग बहादुर सिंह ने अपने बेटे को बलिदान दिया झुका नहीं दुश्मन के आगेमौत को भी

INDIA-Dr. Madhvi Borse

January 7, 2022

INDIA India is the fastest growing country,  India has given calculus, algebra, zero and trigonometry. India is a great Nation,With

PreviousNext

Leave a Comment