Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

geet, Nihal singh

फूस का छप्पर

फूस का छप्पर छोटा सा फूस का छप्पर, बनाया नदियाँ के तट पर | कच्ची माटी की दीवार, उस पर …


फूस का छप्पर

फूस का छप्पर
छोटा सा फूस का छप्पर,

बनाया नदियाँ के तट पर |

कच्ची माटी की दीवार,
उस पर बिछे घास के तार |
बबूल की लकड़ी के बने,
दो किवाड़ चौखट पर लगे |
कि टूट गए नीचे गिरकर,
छोटा सा फूस का छप्पर |

संग ऑंधी बहा ले गई,
छत कुटी की उड़ा ले गई |
बच्चे उसके रोने लगे,
तिनका- तिनका चुगने लगे |
नग्न पॉंव धूॅंप में चलकर,
छोटा सा फूस का छप्पर |

तिनके पानी में बह गए,
नन्हे मुख रोते रह गए |
कोई उनको चुप कराऍं,
और इक नया घर बनाऍं |
फिर उसी नदियाँ के तट पर |
छोटा सा फूस का छप्पर |

About author 

निहाल सिंह

निहाल सिंह
झुन्झुनू ,राजस्थान


Related Posts

Hindi divas par Gitika by Rajesh Shukla

September 14, 2021

 हिन्दी दिवस पर गीतिका तकल्लुफ, बेशुमार हिंदी में जुवां है शानदार हिंदी में । हमने कब इश्क को लव कहा

Apni Shiksha baant aaye geet by indu kumari

September 12, 2021

 गीतअपनी शिक्षा बांट आए खुद पढ़ें सबको पढ़ना सिखाएं अपनी शिक्षा चलो बांट आएंसबके होठों पे कलियां खिली होसबके पलकों

Geet by mainudeen kohari

August 7, 2021

 गीत गीत गाए जा.. गुनगुनाए जा… हो सके तो…हो सके तो… मजलूम का दिल बहलाए जा …! गीत गाए जा

Aaj mujhko bahut teri yad aa rhi hai

February 25, 2021

गीत| Geet आज मुझको बहुत तेरीयाद आ रही जाने कब हो मेरा मिलनमैं भौंरा तू मधुवन रुक जाए ना सांसें

Tere jane ka gum, kabhi hoga km

November 22, 2020

Geet बहुत दूर बहुत दूर नहीं जाना हैं तेरे शहर में आशियाना बसाना है उस गली उस मुहल्ले में आना

Leave a Comment