Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, sudhir_srivastava

प्रेरणा- सुधीर श्रीवास्तव

प्रेरणा कहने सुनने में छोटा सा शब्द मगर भाव बड़ा है, किसी की अंधेरे में डूबती जिंदगी मेंउम्मीद की किरण …


प्रेरणा

प्रेरणा- सुधीर श्रीवास्तव
कहने सुनने में छोटा सा शब्द

मगर भाव बड़ा है,

किसी की अंधेरे में डूबती जिंदगी में
उम्मीद की किरण फैला सकता है।

हताश निराश व्यक्ति को
उत्साह से भर सकता है,

किसी की प्रेरणा
किसी को इतिहास बनाने का
हौसला दे सकता है,
प्रेरणा जीवनदान बन सकता है,

मुर्दा जी जिंदगी में
जान ला सकता है।
प्रेरणा देना और लेना
जिसे आ गया,

प्रेरणा का भाव जग गया तो
हिमालय भी शीष झुकाने को
बाध्य किया जा सकता है,
बस एक बार प्रेरणा पा प्रेरित हो जायें
तो इतिहास भूगोल भी बदल सकता है,

प्रेरणा में इतनी ताकत है
कि क्या कुछ नहीं हो सकता
नाजुक सा इंसान भी
फौलाद बन सकता है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित


Related Posts

अलविदा- सुधीर श्रीवास्तव

January 6, 2022

अलविदा अब तुम जा रहे होन तनिक सकुचा रहे हो,लगता है बड़े बेशर्म हो गये हो।जाओ न हम भी कहां

जन्म सफल हो जायेगा-अंकुर सिंह

January 6, 2022

*जन्म सफल हो जायेगा* मिला मानव जीवन सबको, नेक कर्म में सभी लगाएं।।त्याग मोह माया, द्वेष भाव,प्रभु भक्ति में रम

नववर्ष की चुनौतियां और तैयारियां- सुधीर श्रीवास्तव

January 6, 2022

नववर्ष की चुनौतियां और तैयारियां नववर्ष के साथ नयी नयीचुनौतियां भी कम नहीं है, ओमीक्रान पहले से ही डरा रही

नववर्ष का आगाज़- अनिता शर्मा

January 6, 2022

दिसम्बर की बिदाई और नववर्ष का आगाज़” लो दिसम्बर जाने को तैयार नववर्ष आने को उत्सुक हैं।सारे रंजो गम भुला

सफर ए इश्क़- R.S.meena Indian

January 6, 2022

कविता – सफर ए इश्क़ जिस दिन होगी अपने प्यार की शुरुआत । उस दिन तुमसे,हम अपनी वफ़ा जता देंगे

कैलेण्डर बदल जाएगा- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

कैलेण्डर बदल जाएगा बदलता आ रहा है जैसेसैंकड़ों सालों सेवैसे ही यह साल भी बदल जाएगा,कुछ यादें खट्टी – मीठीदर्ज

Leave a Comment