Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Anita_sharma, poem

प्यारा बचपन-अनिता शर्मा

प्यारा बचपन परिवार में बड़ी शक्ति है मन प्रसन्नता से भर जाता बच्चों का खिलता चेहरा तो सराबोर हो हर …


प्यारा बचपन

प्यारा बचपन-अनिता शर्मा

परिवार में बड़ी शक्ति है
मन प्रसन्नता से भर जाता
बच्चों का खिलता चेहरा तो
सराबोर हो हर क्षण जीवन के।
महके तन मन माँ का
जब बच्चों के चहके स्वर।
सुखमय जीवन हो जाता है
हृदय पुलकित आनंदित हो जाता।
बच्चों के साथ सुखमय
वक्त गुजरता है मेरा ।
साथ जब उनके होती
चमकता चेहरा गर्व से।
सफल हुआ जीवन मेरा
सफलता बच्चों ने पाई।
शुक्र ईश्वर का करूँ मैं
नेक संतान छोली में डाली।
धन्य हूँ तुम्हारी मौजूदगी में
और प्यारी मुस्कान बिखरी मुझमें।।
बच्चों सा मन है कोमल
चेहरे पर निश्छल मुस्कान।
गाने के सुर पर पैर थिरकते
कितनी भोली सी मधुर मुस्कान।
देख बालपन हृदयी प्रेम उमड़ता
प्यारा नन्हा सा रूप फरिश्ता है।
बाहों में भरने की उत्कंठा प्रबल
कितना भोला बचपन मिलता है।

अनिता शर्मा झाँसी


Related Posts

शहीद कविता-नंदिनी लहेजा

December 9, 2021

शहीद शत नमन, आपके जीवन को,जिसे आपने, देश के नाम किया।हैं धन्य हमारे, वीर जवान,जिन्होंने प्राणों का, अपने दान किया।

कोई हल तो होगा- जितेन्द्र ‘ कबीर ‘

December 8, 2021

कोई हल तो होगा भुखमरी मिटाने के लाख दावों के बावजूदनाकाम रही हैं सरकारें अब तकसब लोगों तक दो जून

कुर्सी का चक्कर है प्यारे .- विजय लक्ष्मी पाण्डेय

December 8, 2021

कुर्सी का चक्कर है प्यारे …!!! गढ़नें वाले गढ़ते रहे विपक्ष -पक्ष की बातें ।कितनें पीछे छूट गए ना लिखी

डॉ. राजेंद्र प्रसाद- सुधीर श्रीवास्तव

December 8, 2021

डॉ. राजेंद्र प्रसाद जीरादेई सीवान बिहार मेंतीन दिसंबर अठारह सौ चौरासी में,जन्मा था एक लाल।दुनिया में चमका नाम उसका,थे वो

दोनों बातें खतरनाक हैं- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 8, 2021

 दोनों बातें खतरनाक हैं किसी परिवार का मुखियापरिवार के किसी सदस्य कीनाराजगी के डर सेचुप्पी साध लेता है जबअपने परिवार

सूनापन अखरता”- अनीता शर्मा

December 8, 2021

सूनापन अखरता अकेले चुपचाप खड़ी हो ,देख रही थी,जहाँ दुनिया बसती थी । सूनापन पसरा था कमरे में,जहाँ रौनक रहती

Leave a Comment