Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, satyawan_saurabh

पिता नीम का पेड़ !

पिता नीम का पेड़ ! डॉo सत्यवान सौरभ ★★★★हम कच्चे से है घड़े, और पिता कुम्हार !ठोक पीट जो डांट …


पिता नीम का पेड़ !

पिता नीम का पेड़ !
डॉo सत्यवान सौरभ
★★★★
हम कच्चे से है घड़े, और पिता कुम्हार !
ठोक पीट जो डांट से, हमको दे आकार !!
★★★★
सिर पे ठंडी छाँव-सा, पिता नीम का पेड़ !
कड़वा लगता है मगर, है जीवन की मेड़ !!
★★★★
पाई-पाई जोड़ता, पिता यहाँ दिन रात !
देता हैं औलाद को, खुशियों की सौगात !!
★★★★
पापा ही अभिमान है, पापा ही संसार !
नगपति से अविचल खड़े, पापा है आधार !!
★★★★
मन में भावों को भरे, पिता रहें गंभीर !
मां जैसा है प्यार लिए , किंतु अलग तस्वीर !!
★★★★
सूरज से होते पिता, लगते गरम जरूर !
अँधेरा सा छा उठे, अगर न हो ये नूर !!
★★★★
एक पिता के कर्ज को, समझे क्या संतान !
चुपचाप आँसूँ पिये, करता सब बलिदान !!
★★★★
रौनक इनसे ही जुड़ी, इनसे शोहरत शान !
साहस, ताकत है पिता, है मेरी पहचान !!
★★★★
डॉo सत्यवान सौरभ
रिसर्च स्कॉलर, कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा – 127045
facebook – https://www.facebook.com/saty.verma333
twitter- https://twitter.com/SatyawanSaurabh

Related Posts

कहां खो रही है….?

September 13, 2022

नन्हीं कड़ी में…. 🌞 आज की बात 🌞 🌹 कहां खो रही है….?(कविता)🌹 Pic credit – freepik.com मेरे देश की

हिंदी हृदय गान है

September 13, 2022

हिंदी हृदय गान है Pic Credit -freepik.com आन-बान सब शान है, और हमारा गर्व। हिंदी से ही पर्व है, हिंदी

कविता-तब से आदमी भी पेंड़ होना चाहता है ..!

September 13, 2022

 कविता-तब से आदमी भी पेंड़ होना चाहता है ..!  Pic credit -freepik.com मैं उस हरकारे के बच्चों को भी उसी

12 सितंबर – दादा-दादी दिवस

September 11, 2022

 (12 सितंबर – दादा-दादी दिवस) दादा-दादी की भव्यता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। दादा-दादी बच्चों के

10 सितंबर – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस विशेष

September 9, 2022

10 सितंबर – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस विशेष (World suicide prevention day) आत्महत्या मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण क्यों

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस विशेष

September 7, 2022

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस विशेष स्कूल न जाने वाले बच्चों में लड़कियों का आज भी बड़ा हिस्सा। हाई स्कूल के बाद

PreviousNext

Leave a Comment