Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, satyawan_saurabh

पिता नीम का पेड़ !

पिता नीम का पेड़ ! डॉo सत्यवान सौरभ ★★★★हम कच्चे से है घड़े, और पिता कुम्हार !ठोक पीट जो डांट …


पिता नीम का पेड़ !

पिता नीम का पेड़ !
डॉo सत्यवान सौरभ
★★★★
हम कच्चे से है घड़े, और पिता कुम्हार !
ठोक पीट जो डांट से, हमको दे आकार !!
★★★★
सिर पे ठंडी छाँव-सा, पिता नीम का पेड़ !
कड़वा लगता है मगर, है जीवन की मेड़ !!
★★★★
पाई-पाई जोड़ता, पिता यहाँ दिन रात !
देता हैं औलाद को, खुशियों की सौगात !!
★★★★
पापा ही अभिमान है, पापा ही संसार !
नगपति से अविचल खड़े, पापा है आधार !!
★★★★
मन में भावों को भरे, पिता रहें गंभीर !
मां जैसा है प्यार लिए , किंतु अलग तस्वीर !!
★★★★
सूरज से होते पिता, लगते गरम जरूर !
अँधेरा सा छा उठे, अगर न हो ये नूर !!
★★★★
एक पिता के कर्ज को, समझे क्या संतान !
चुपचाप आँसूँ पिये, करता सब बलिदान !!
★★★★
रौनक इनसे ही जुड़ी, इनसे शोहरत शान !
साहस, ताकत है पिता, है मेरी पहचान !!
★★★★
डॉo सत्यवान सौरभ
रिसर्च स्कॉलर, कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा – 127045
facebook – https://www.facebook.com/saty.verma333
twitter- https://twitter.com/SatyawanSaurabh

Related Posts

सोच को संकुचित होने से बचाएं।

September 21, 2022

सोच को संकुचित होने से बचाएं। अपनी सोच को संकुचित ना होने दें,इस अपार समझ को कभी ना खोने दें,असीम

22 सितंबर – रोज डे (कैंसर रोगियों का कल्याण)

September 21, 2022

22 सितंबर – रोज डे (कैंसर रोगियों का कल्याण) भारत में कैंसर के बढ़ते मामले, समाज के स्वास्थ्य पर बोझ

मेरी दर्द ए कहानी

September 19, 2022

मेरी दर्द ए कहानी ना हो कभी किसी की भी मेरी तरह जिंदगानीना हो कभी किसी कीमेरी तरह आंखों में

चलते चीते चाल।।(chalte-cheete-chaal)

September 19, 2022

चलते चीते चाल।। माना चीते देश में, हुए सही आयात। मगर करेगा कौन अब, गदहों का निर्यात।।   आये चीते

गाँव-गाँव अब रो रहा, गांधी का स्वराज।

September 18, 2022

गाँव-गाँव अब रो रहा, गांधी का स्वराज। गाँव-गाँव अब रो रहा, गांधी का स्वराज। भंग पड़ी पंचायतें, रुके हुए सब

कविता-सहज़ता में संस्कार उगते हैं

September 17, 2022

कविता-सहज़ता में संस्कार उगते हैं अपने आपको सहज़ता से जोड़ो सहज़ता में संस्कार उगते हैं सौद्राहता प्रेम वात्सल्य पनपता है

PreviousNext

Leave a Comment