Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

“टुकड़े- टुकड़े में बिखरी मेरी धरा अनमोल”-हेमलता दाहिया.

“टुकड़े- टुकड़े में बिखरी मेरी धरा अनमोल” बात बात में शामिल हैं,जाति धर्म के बोल.खोखले वादे खोल रहे हैं,हैं विकास …


“टुकड़े- टुकड़े में बिखरी मेरी धरा अनमोल”

"टुकड़े- टुकड़े में बिखरी मेरी धरा अनमोल"-हेमलता दाहिया.
बात बात में शामिल हैं,जाति धर्म के बोल.
खोखले वादे खोल रहे हैं,हैं विकास की पोल.
पर पीड़ा ना पड़त दिखाईं,दूर सुहावना ढ़ोल.
टुकड़े टुकड़े में बिखरी,मेरी धरा अनमोल.

बड़ी बड़ी बाते ये करते,मुंह में दही शक्कर घोल.
कर्ज में डूबी हैं जनता,फटी पड़ी है खोल.
महंगाई सुरसा सी मुंह फाड़े,निकले ना मुंह से बोल.
टुकड़े टुकड़े में बिखरी ,मेरी धरा अनमोल..

रुकी रुकी है गति जीवन की,मिले ना कोई हमजोल.
ख़तम हुई रिश्तों की सच्चाई,सब संबंध हैं गोलमोल.
आपस में लड़ते भीड़ते है,कड़वी बोली बोल..
टुकड़े टुकड़े में बिखरी,मेरी धरा अनमोल.

हेमलता दाहिया.
सेमरिया ,जिला रीवा,
मध्यप्रदेश


Related Posts

नए साल में नई शुरुआत-डॉ. माध्वी बोरसे!

January 7, 2022

नए साल में नई शुरुआत! नया-नया सा साल, नई नई सी बातें,नया नया सब कुछ है, नई नई सौगातें,नए-नए से

वह एक ही परम शक्ति-डॉ. माध्वी बोरसे!

January 7, 2022

वह एक ही परम शक्ति! किस बात का गुरूर है तुझे इंसान,तू इतना भी हे नहीं महान,करने वाला वह, कराने

गुणगान ( गुरु)- तेज देवांगन

January 7, 2022

गुणगान( गुरु) कितना करूं गुणगान इनका,मेरे अल्फाज कम पड़ जाएंगे,अगर पीरों भी लूं इन्हे तारो में,मेरे साज कम पड़ जाएंगे.कितना

अकेला!-डॉ. माध्वी बोरसे

January 7, 2022

अकेला! दुख में हमेशा इंसान अकेला होता है, सुख में दुनिया उसके साथ होती है! उत्साह के लिए इंसान हमेशा

पधारो म्हारो राजस्थान-डॉ. माध्वी बोरसे!

January 7, 2022

पधारो म्हारो राजस्थान! जीवंत संस्कृति, रेतीली मरुस्थलीय भूमि,  ऊंट पर बैठकर सवारी,  जब ये यादे मानस पटल पर आती,रखता है

मसूरी-जन्नत सा शहर-डॉ. माध्वी बोरसे!

January 7, 2022

मसूरी-जन्नत सा शहर! मसूरी भारत देश के उत्तराखंड राज्य का एक पर्वतीय नगर, बहुत सुहावने मौसम का अनुभव देती है

Leave a Comment