प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के शोध छात्र प्रतीक झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय युवाओं के नैतिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक मार्गदर्शन हेतु विशेष पहल की मांग की है। इस पत्र की प्रतियां केंद्रीय शिक्षा मंत्री, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई हैं।
प्रतीक झा ने पत्र में उल्लेख किया है कि पश्चिम के महान भौतिक वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर, जिन्हें परमाणु बम का जनक कहा जाता है, ने अपने जीवन की कठिनतम घड़ी में गीता से मार्गदर्शन प्राप्त किया था। उनका प्रसिद्ध कथन—अब मैं मृत्यु बन गया हूँ, संसार का विनाशक—गीता से उद्धृत है।
शोध छात्र का कहना है कि आज जब भारतीय युवा आधुनिकता की अंधी दौड़ में पश्चिम की ओर आकर्षित हो रहे हैं, तब यह स्मरण कराना आवश्यक है कि स्वयं पश्चिम के महान वैज्ञानिक ने गीता से प्रेरणा ली थी और अपने जीवन एवं कर्तव्य का मार्ग निर्धारित किया। यह संदेश युवाओं में आत्मविश्वास जगाकर उन्हें कर्तव्यनिष्ठ बनने तथा राष्ट्र और मानवता के उत्थान के लिए प्रेरित कर सकता है।
उन्होंने सुझाव दिया है कि विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में गीता और ओपेनहाइमर विषय पर व्याख्यान एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाए। साथ ही युवाओं में भारतीय ज्ञान-परंपरा और संस्कृत भाषा के प्रति गर्व जगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाए। ओपेनहाइमर ने संस्कृत में ही गीता का गहन अध्ययन किया था।
प्रतीक झा ने यह भी बताया कि उनकी दो काव्य-संग्रह पुस्तकों का प्रकाशन शीघ्र होने वाला है—एक ओपेनहाइमर पर केंद्रित है तथा दूसरी भारतीय समाज, राजनीति और ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है।
गीता और ओपेनहाइमर पर पहल की मांग, शोध छात्र प्रतीक झा ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के शोध छात्र प्रतीक झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय युवाओं …
Related Posts
वीर चक्र रफीक खान की 51वां शहाद्त दिवस
November 13, 2022
वीर चक्र रफ़ीक़ खान की शहादत की 51वी पुण्य तिथि पर सलाम व श्रद्धाजलि बीकानेर 13 नवम्बर : समाज के अध्यक्ष
सोन साहित्य सम्मान 2022 से नवाजी गयी लेखिका , समाजसेविका वीना आडवाणी तन्वी
November 13, 2022
सोन साहित्य सम्मान 2022 से नवाजी गयी लेखिका , समाजसेविका वीना आडवाणी तन्वी नागपुर महाराष्ट्र – नागपुर महाराष्ट्र की वरिष्ठ
हिंदी और हमारी जिंदगी’:डॉ. अरविन्द जैन व डॉ. जबराराम कंडारा बने पहले विजेता
October 23, 2022
हिंदी और हमारी जिंदगी’:डॉ. अरविन्द जैन व डॉ. जबराराम कंडारा बने पहले विजेता –स्पर्धा में दूसरे स्थान पर आए ललित
डॉ. माध्वी बोरसे- इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, अवॉर्ड एवं मैडल से यूनिसेफ काउंसिल द्वारा सम्मानित!
August 10, 2022
डॉ. माध्वी बोरसे- इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, अवॉर्ड एवं मैडल से यूनिसेफ काउंसिल द्वारा सम्मानित! प्रसिद्ध शिक्षाविद , लेखिका डॉक्टर
ईयर टू हियर ने की महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल।
August 5, 2022
ईयर टू हियर ने की महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल। ,,ईयर टू हियर का वर्ष 2022 का वार्षिक
पीपल्स कल्चरल सेंटर के सहयोग से स्पिड संस्था द्वारा बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार के विरुद्ध जागरूकता: डॉ. माध्वी बोरसे!
August 5, 2022
पीपल्स कल्चरल सेंटर के सहयोग से स्पिड संस्था द्वारा बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार के विरुद्ध जागरूकता: डॉ. माध्वी बोरसे!
