Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

news

गीता और ओपेनहाइमर पर पहल की मांग, शोध छात्र प्रतीक झा ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के शोध छात्र प्रतीक झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय युवाओं …


प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के शोध छात्र प्रतीक झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय युवाओं के नैतिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक मार्गदर्शन हेतु विशेष पहल की मांग की है। इस पत्र की प्रतियां केंद्रीय शिक्षा मंत्री, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई हैं।
प्रतीक झा ने पत्र में उल्लेख किया है कि पश्चिम के महान भौतिक वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर, जिन्हें परमाणु बम का जनक कहा जाता है, ने अपने जीवन की कठिनतम घड़ी में गीता से मार्गदर्शन प्राप्त किया था। उनका प्रसिद्ध कथन—अब मैं मृत्यु बन गया हूँ, संसार का विनाशक—गीता से उद्धृत है।
शोध छात्र का कहना है कि आज जब भारतीय युवा आधुनिकता की अंधी दौड़ में पश्चिम की ओर आकर्षित हो रहे हैं, तब यह स्मरण कराना आवश्यक है कि स्वयं पश्चिम के महान वैज्ञानिक ने गीता से प्रेरणा ली थी और अपने जीवन एवं कर्तव्य का मार्ग निर्धारित किया। यह संदेश युवाओं में आत्मविश्वास जगाकर उन्हें कर्तव्यनिष्ठ बनने तथा राष्ट्र और मानवता के उत्थान के लिए प्रेरित कर सकता है।
उन्होंने सुझाव दिया है कि विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में गीता और ओपेनहाइमर विषय पर व्याख्यान एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाए। साथ ही युवाओं में भारतीय ज्ञान-परंपरा और संस्कृत भाषा के प्रति गर्व जगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाए। ओपेनहाइमर ने संस्कृत में ही गीता का गहन अध्ययन किया था।
प्रतीक झा ने यह भी बताया कि उनकी दो काव्य-संग्रह पुस्तकों का प्रकाशन शीघ्र होने वाला है—एक ओपेनहाइमर पर केंद्रित है तथा दूसरी भारतीय समाज, राजनीति और ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है।


Related Posts

हरियाणा की प्रियंका सौरभ को ‘फॉरएवर स्टार इंडिया अवार्ड 2023’

March 19, 2023

हरियाणा की प्रियंका सौरभ को ‘फॉरएवर स्टार इंडिया अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया जाएगा भिवानी की युवा लेखिका और हरियाणा

हरे माधव सत्संगोउत्सव गोंदिया 18-19 मार्च 2023

March 13, 2023

।।हरे माधव दयाल की दया।। हरे माधव सत्संगोउत्सव गोंदिया 18-19 मार्च 2023 गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत आदि अनादि काल

मध्यप्रदेश छात्र शक्ति संघ ने अवधेश प्रताप सिंह विश्विद्यालय में वीर शहीदों को किया नमन

February 16, 2023

मध्यप्रदेश छात्र शक्ति संघ की रीवा टीम द्वारा अवधेश प्रताप सिंह विश्विद्यालय में पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों का

कबीर कोहिनूर प्रथम श्रेणी सम्मान से वीना आडवाणी तन्वी हुई सम्मानित

February 13, 2023

कबीर कोहिनूर प्रथम श्रेणी सम्मान से वीना आडवाणी तन्वी हुई सम्मानित महाराष्ट्र , नागपुर की वरिष्ठ साहित्यकारा वीना आडवाणी तन्वी

मध्यप्रदेश छात्र शक्ति संघ जिलाध्यक्ष रीवा के ऑनलाइन निर्वाचन

January 24, 2023

मध्यप्रदेश छात्र शक्ति संघ जिलाध्यक्ष रीवा के ऑनलाइन निर्वाचन में अर्जुन चतुर्वेदी राज़ ने हासिल की एकतरफा जीत आपको बता

हरियाणा के सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को ‘विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान’

January 11, 2023

हरियाणा के सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को ‘विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान’ ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर 10

PreviousNext

Leave a Comment