Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

ग़ज़ल – हार जाता है

 ग़ज़ल – हार जाता है सिद्धार्थ गोरखपुरी गुरुर बड़ा होने का है मगर ये जान लो यारों प्यास की बात …


 ग़ज़ल – हार जाता है

सिद्धार्थ गोरखपुरी
सिद्धार्थ गोरखपुरी

गुरुर बड़ा होने का है मगर ये जान लो यारों

प्यास की बात आती है तो समंदर हार जाता है

जिसे था गुमां ये के दुनियाँ जीत ली उसने

फिर क्यों मौत के आगे सिकंदर हार जाता है

हवाएं ताजगी देतीं हैं वैसे आदतन हरदम 

आँखों में धूल झोंककर बवंडर हार जाता है

दुविधा में पड़ा मानव है इसकदर भटका

के रास्ता बताने में हर रहबर हार जाता है

खिलाए थे जिन बच्चों को आम भरभर के

डाली काट जाएँ वे ही तो तरुवर हार जाता है

कुल्हाड़ी में लगी लकड़ी खुद शजर की हो

तो खाकर अपनों से धोखा शजर हार जाता है

-सिद्धार्थ गोरखपुरी 

शजर -वृक्ष


Related Posts

गुमशुदा जरा लिख तहरीर मेरी

November 10, 2023

गुमशुदा जरा लिख तहरीर मेरी ऐ थाना – ए – गुमशुदा जरा लिख तहरीर मेरीखो गया हैं सुकून और अच्छी

कविता – नारी | kavita Naari| naari par kavita

September 23, 2023

कविता – नारी | kavita Naari| Naari par kavita  जिम्मेदारियों का बोझ जिसके सरहोता हैवही जानता है कैसे गुजर –

कविता – पर्यावरण| kavita -paryavaran

June 6, 2023

कविता – पर्यावरण पर्यावरण है प्रकृति का आख़र सूरज , चंदा, धरती और बादरप्रकृति का अद्भुत चहुँदिशि घेराचंदा डूबा फिर

Gazal-ye dhuwan sa ab kahan se uthata hai

November 25, 2022

गजल ये धुआँ सा अब कहाँ से उठता है ।लगता है गरीब के घर ही जलते हैं ।। कुछ लोग

गीत साढ़े सोलह कदम/sadhe-solah-kadam

October 23, 2022

गीत साढ़े सोलह कदम न पूछ के किस – किस तरहा से मजबूर हूँअपनी रफ्तार से बस साढ़े सोलह कदम दूर

समझो

October 17, 2022

 ग़ज़ल –समझो ख्वाहिश नहीं के मुझे कीमती असासा समझोमुक़म्मल भले न समझो मगर जरा सा समझो ये जो मैं हूँ,

Next

Leave a Comment