Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

कविता – पर्यावरण| kavita -paryavaran

कविता – पर्यावरण पर्यावरण है प्रकृति का आख़र सूरज , चंदा, धरती और बादरप्रकृति का अद्भुत चहुँदिशि घेराचंदा डूबा फिर …


कविता – पर्यावरण

कविता - पर्यावरण| kavita -paryavaran
पर्यावरण है प्रकृति का आख़र

सूरज , चंदा, धरती और बादर
प्रकृति का अद्भुत चहुँदिशि घेरा
चंदा डूबा फिर हुआ सवेरा
कौन इन सबसे अनजाना होगा
पर्यावरण को सदा बचाना होगा

अंबर नीला, पीले खेत
कल – कल नदियाँ सुफ़ेद रेत
समंदर गहरा, ऊँचा पहाड़
लपटी लता और पेड़ -ए -ताड़
कौन इन सबसे अनजाना होगा
पर्यावरण को सदा बचाना होगा

जंगल -झाड़ी, सुंदर बयार
पतझड़ोपरांत बसंती बहार
बरसती बूँदे औ हल्के झोंके
मदमस्त पवन को थोड़ा रोके
कौन इन सबसे अनजाना होगा
पर्यावरण को सदा बचाना होगा

ताल -तलैया, नीम की छैयां
वन में मोर की ता – ता थईयां
प्रकृति का अनमोल उदाहरण
गाँव का घर और पर्यावरण
कौन इन सबसे अनजाना होगा
पर्यावरण को सदा बचाना होगा

कोयल की कुकू, गौरैया की चीं -चीं
प्रकृति ने दायरे की है रेखा खींची
गोधूलि बेला, रात और शाम
प्रकृति प्रदत्त का हर एक नाम
कौन इन सबसे अनजाना होगा
पर्यावरण को सदा बचाना होगा

About author

-सिद्धार्थ गोरखपुरी

-सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

abhilasha poem by abhilekha ambasth gazipur

July 23, 2021

अभिलाषा अधरों पे मुस्कान लिए,  शहरों में अब गांव मिले,  मधुर वाणी की सरगम में,  शहरों में अब गांव पले, 

zindagi ka wada by Abhilekha Ambasth Gazipur

July 23, 2021

शीर्षक-जिंदगी का वादा कहीं कम तो कहीं ज्यादा, बस यही है जिंदगी का वादा,  कहीं धूप कहीं छाया,  बस यही

shabdo ki chot kavita by samay singh jaul delhi

July 23, 2021

शब्दों की चोट शब्दों की चोट जब पड़ती है।   चित्त में चेतना की चिंगारी निकलती है।।   जैसे बसंत में भी

Gazal hum tumhare hue tum hamare hue by antima singh

July 23, 2021

शीर्षक- हम तुम्हारे हुए, तुम हमारे हुए दिल की दरिया को दिल में उतारे हुए,हम तुम्हारे हुए तुम हमारे हुए।

Anant path by madhushri maharashtra

July 23, 2021

अनंत पथ ओ पथिक अनंत पथ केछोड़ उठ चल कुछ न अपनाजो भी था तेरा नहीउद्भ्रांत जग का था सपनाअब

idhar awaze bahut hai by prem prakash uttrakhand

July 23, 2021

इधर आवाजें बहुत हैं ——- चलते-फिरतेउठते-बैठतेखाते-पीतेसोते-जागतेअंदर-बाहरऊपर-नीचेइधर-उधरशायद बसासत है इन्सान रहते होंगे। क्यों…?आवाजें नही होतीखग,परिन्दोंकीट-पतंगोपेड़-पौधोंफल-फूलोंजानवरों की।या नही होती हैंगिरते झरने, बहती

Leave a Comment