Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jayshree_birmi, poem

ईमानदारी कविता -जयश्री बिरमी

ईमानदारी कहां कहां ढूंढू तुझे बता दे जराढूंढा तुझे गांव गांव और गली गलीढूंढने के लिए तुझे मैं तो शहर …


ईमानदारी

ईमानदारी

कहां कहां ढूंढू तुझे बता दे जरा
ढूंढा तुझे गांव गांव और गली गली
ढूंढने के लिए तुझे मैं तो शहर को चली
दुकानों में ढूंढा दफ्तरों में भी ढूंढा
गई मैं विद्यालय और महाविद्यालय भी
अब बताओं कहां और ढूंढू तुम्हे
किसी के दिल में भी न मिली
न ही मिली दिमाग में कीसीके
नहीं दिखी किसी के व्यवहार और परिवार में
आस पड़ोस में भी न मिली
देखा मैंने रब के द्वार पर भी
और ढूंढा कहां कहां नहीं
हार कर पहुंची न्याय के द्वारे
और पहुंची नेताओं के घर भी
अब तो तू ही बता दे ए परदा नशीं
ढूंढू मैं तुझे तू कह दे वहीं
अब हुई बहुत मिन्नते बता दे
तू प्यार से ए ’ईमानदारी’
हस्ती तेरी किस जगह हैं
अब तो ढूंढ कर थक चुकी हूं
पक चुकी तेरे ही इंतजार में
अब बताएं दे जालिम हस्ति तेरी कहां हैं ए ईमानदारी….. तेरी

जयश्री बिरमी
अहमदाबाद


Related Posts

कहानी प्यार की

April 27, 2022

कहानी प्यार की सीमा और विमल के प्यार के चर्चे उनके पूरे ग्रुप में खूब थे।दो दिल एक जान थे

जीवन तथ्य!

April 27, 2022

जीवन तथ्य! बिखरने के बाद भीनिखरना एक अदा है,बिछड़ने के बाद भी,हम स्वयं के सदा हैं! खुशी हो या गम,जीना

वाह क्या किस्मत पाई है!

April 27, 2022

 वाह क्या किस्मत पाई है! रात रात भर जाग के, की उसने मेहनत ,  जीते बहुत से पुरस्कार और परिश्रम

कविता आज़ाद

April 27, 2022

 आजाद! आजाद विचार, आजाद ख्याल, आजादी से जी ले हर एक साल, आजाद सी दुनिया, आजाद सी ढाल, आजाद हो

पीछे छूटा! -कविता

April 27, 2022

पीछे छूटा! -कविता मुड़ कर ना देखो, जो पीछे छूट गया,आगे बढ़कर लिखो,अपना भविष्य नया! कुछ छुटने का क्या पछतावा,सब

नया बदलाव लाए!

April 27, 2022

 नया बदलाव लाए! सिर्फ शोर ना मचाए, चलो नया बदलाव लाए, इस बेशकीमती जीवन में, कुछ कमाल करके दिखाएं! बदलाव

Leave a Comment