Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, sudhir_srivastava

आने वाला पल- सुधीर श्रीवास्तव

आने वाला पल आने वाला पल तो आकर ही रहेगा, जैसे जाने वाला पल भीभला कब ठहरा है ? क्योंकि …


आने वाला पल

आने वाला पल- सुधीर श्रीवास्तव
आने वाला पल तो

आकर ही रहेगा,

जैसे जाने वाला पल भी
भला कब ठहरा है ?

क्योंकि आने वाला पल
अगले पल के साथ ही
बीता हुआ हो जायेगा।

जो पल बीत गया
उसकी चिंता न कर,

आने वाले पल पर
तनिक शंका न कर।

बीते पल को विदाई के साथ
आने वाले पल का स्वागत कीजिये।

निराश न होइए, खुश रहिए
हर पल का आनंद लीजिए,

हर पल का अपना महत्व
अच्छे बुरे के तराजू में
न पल को तौलिए,

किसी भी पल को न दुत्कारिए
न सिर पर बिठाइए,

हर पल आता जाता है
आपसे कुछ नहीं लेता

सिर्फ़ देता है और चला जाता,
आप उसे सराहो या गालियां दो

आने वाला पल भी आता है
और चला जाता है

आने वाला पल भी
पल भर में ही इतिहास बन जाता है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक,स्वरचित


Related Posts

सही मात्रा

September 28, 2022

सही मात्रा मर जातें हैं बूंद भरमेंजी लेते हैं पी हलाहललंबी उम्र जी जाते हैंसुन तानों का जहरजहर तेरी फितरत

अदृश्य प्रलय

September 27, 2022

अदृश्य प्रलय चल रहा एक अदृश्य प्रलयजो न जग को दृष्टिमान होता,सब सजग मधु रागिनी मेंसुप्त होता लुप्त होता।तड़ित ने

हौसलों की उड़ान। (Poem)

September 27, 2022

हौसलों की उड़ान। चलो भरे हौसले की उड़ान,पार करें हर इम्तिहान,खुद से वादा करकेकरें स्वयं की बात का सम्मान। हमारा

जज़्बा जांबाज़ी भी पूंजी है हमारी

September 26, 2022

              कविता(poem) जज़्बा जांबाज़ी भी पूंजी है हमारी वित्तीय हालत ख़राब है तो क्या हुआ

पापा मैं बोझ नहीं

September 24, 2022

विश्व बालिका दिवस पर विशेष 💓 पापा मैं बोझ नहीं 💓 मम्मी – पापा मैं बेटी हूँ आपकीपर , क्या

पिता के लिए कोई शब्द नहीं

September 22, 2022

कविता पिता के लिए कोई शब्द नहीं पिता की ज्ञानवर्धक बातों को अनुशासन से समझते नहींपिता के लिए कोई शब्द

PreviousNext

Leave a Comment