Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr_Madhvi_Borse, poem

अब भी हिम्मत बाकी है!

अब भी हिम्मत बाकी है! मुसीबतों का भंडार है,हर तकलीफ का संहार है,अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,दृढ़ता तेरा …


अब भी हिम्मत बाकी है!

मुसीबतों का भंडार है,
हर तकलीफ का संहार है,
अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,
दृढ़ता तेरा संस्कार है!

चारों तरफ से प्रहार है,
नैया बीच मझधार है,
अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,
साहस तेरा संस्कार है!

इस वक्त तू लाचार है,
बुराई का प्रचार है,
अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,
स्वाभिमान तेरा संस्कार है!

परेशानियां हजार है,
रिश्तो में तकरार है,
अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,
विनम्रता तेरा संस्कार है!

कोशिश हर प्रकार है,
ना ठीक होने के लगते आसार है,
अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,
धैर्य रखना तेरा संस्कार है!

जिंदगी जीत और हार है,
तू भी एक कलाकार है,
हमेशा तुझ में हिम्मत बाकी है,
आत्मविश्वास तेरा संस्कार है!!

About author

डॉ. माध्वी बोरसे!
डॉ. माध्वी बोरसे!
(स्वरचित व मौलिक रचना)
राजस्थान (रावतभाटा)

Related Posts

Andhnishtha me andhe inshan by Jitendra kabir

July 11, 2021

 अंधनिष्ठा में अंधे इंसान धर्म का चश्मा अपनी अक्ल पर पहने इंसान दूसरे धर्मों में देखता है केवल कमियां, उनकी

sirf upyogita ko salam by Jitendra kabir

July 11, 2021

 सिर्फ उपयोगिता को सलाम गौशालाओं में… सबसे बढ़िया एवं पौष्टिक चारा आता है दुधारू गाय और उपयोगी बैल के हिस्से

Kavi sandesh by dr indu kumari

July 11, 2021

 शीर्षक -कवि संदेश  दिल हाथ में लिए घूमते हो,  ऐ मेरे देश के युवा कवि।  तु रौशनी फैलाने आए हो 

Manmohna by dr indu kumari

July 11, 2021

 मनमोहना            मनमोहना इतना बता . तू कहां नहीं हो             

Kaun kiske liye ? by jitendra kabir

July 11, 2021

 कौन किसके लिए? इस देश में जनता, जो वोट देती है अपनी बेहतरी के लिए, सहती है उसके बाद तमाम

Harna mat man apna by jitendra kabir

July 11, 2021

 हारना मत मन अपना कारोबार अथवा नौकरी में आ रही परेशानियों से हार मत बैठना कभी मन अपना, धीरज से

Leave a Comment