Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

लघुकथा बहन की अहमियत

 लघुकथाबहन की अहमियत सुधीर श्रीवास्तव          पहली बार जब रीना ने ऋषभ के पैर छुए तो उसके …


 लघुकथा
बहन की अहमियत

सुधीर श्रीवास्तव
सुधीर श्रीवास्तव

         पहली बार जब रीना ने ऋषभ के पैर छुए तो उसके आँखों में भरे आँसुओं ने उसे हिला दिया। उसने उसके सिर पर हाथ रख दिया।

         रीना बिना किसी संकोच उससे लिपट कर रो पड़ी, जैसे अपना सारा दर्द आँसुओं के माध्यम से उसे सुना देना चाहती हो।

         ऋषभ ने उसके आँसू पोंछ सांत्वना देने का प्रयास किया, मगर असफल रहा, क्योंकि ऐसा करते हुए उसके आँसू भी बेवफाई पर उतर आये।

          रीना यह देख तड़प उठी। उसके आँसू पोंछते हुए- नहीं भाई! आप मत रोइए।

          फीकी मुस्कान से ऋषभ ने उसे छेड़ा। मैं क्यों रोऊंगा। पागल लड़की खुद रो रही है और मुझे समझा रही है।

          मानती हूं भाई पर मैं आपको देखकर खुद को रोक न सकी। मुझे ऐसा लगा कि मेरा भाई लौट आया हो। रीना की आवाज ढर्रा गई।

          भाई आपकी बहुत तारीफ करते थे और आज जब आप घर आये तो आपका यार दुनिया में नहीं रहा। जानते हैं भाई हमेशा कहा करते थे कि तू दो भाइयों की अकेली बहन है। कभी मैं नहीं भी रहा, तो भी मेरा भाई, मेरा यार मेरे जैसा ही तेरा ध्यान रखेगा। यह कैसी विडंबना है कि एक भाई मिला भी तो एक बिछड़ गया। कहते हुए रो पड़ी रीना।

            बस! अब कुछ मत बोलना। मेरा यार मेरा नहीं, वो मर ही नहीं सकता। ध्यान से मुझे देख तेरा भाई तुझे जरुर मिलेगा।

            हां भाई। मैं भी यही सोचती हूं कि मेरा भाई कभी मर नहीं सकता ,वो तो विश्राम कर रहा है। आपके रुप में हमेशा मेरे साथ है।

  ऋषभ ने रीना को अपने बांहों में समेट लिया। जैसे वो नन्हीं मुन्नी बच्ची हो।

          आज ऋषभ को बहन की अहमियत समझ में आ रही थी। 

सुधीर श्रीवास्तव

गोण्डा उत्तर प्रदेश

८११५२८५९२१

© मौलिक, स्वरचित

२८.०४.२०२२


Related Posts

सकारात्मकता/positivity

November 8, 2022

सकारात्मकता /Positivity एक कौआ था बहुत ही खुश मिजाज था।जब देखो कांव कांव कर के उड़ता था और अपनी खुशी

लघुकथा –भूख/Bhookh

October 27, 2022

 लघुकथा –भूख/Bhookh  कुछ दिन पहले की बात हैं, जिग्या जो मेरे घर खाना बनाने आती थी,उससे मैं सहज स्वभाव बाते

कहानी –जड़

September 13, 2022

कहानी –जड़ Pic credit -freepik.com ये हर रोज की कीच कीच मैं आज जड़ से ही खत्म कर देता हूं।

लघुकथा –महिला सशक्तिकरण

September 7, 2022

लघुकथा –महिला सशक्तिकरण सामान्यत: गांवों में महिलाओं की यानि कि लड़कियों की शिक्षा के प्रति कोई लक्ष नहीं देता हैं।एक

लघु कथा- एक ही छाता..!!

September 1, 2022

लघु कथा- एक ही छाता..!! काले बादलों का झुंड आता देख समय से पूर्व ही स्कूल में छुट्टी की घण्टी

पिता का कर्ज़दार

August 22, 2022

“पिता का कर्ज़दार” कमल के सर पर हाथ रखकर शीतल ने पूछा क्या हुआ कमल आज नींद नहीं आ रही?

PreviousNext

Leave a Comment