राजनीति भी अजीब है- सिद्धार्थ गोरखपुरी
राजनीति भी अजीब है कोई कह गया तो टिका रहा कोई कह के भी मुकर गया ये राजनीति भी बड़ी …
कोई कह गया तो टिका रहा
कोई कह के भी मुकर गया
ये राजनीति भी बड़ी अजीब है
कोई इधर गया कोई उधर गया
सत्ता सुख पाकर मस्त रहे
मलाई काटने में व्यस्त रहे
ज़ब साल पांचवे में पहुँचे
तब सरकार से त्रस्त हुए
फिर त्यागपत्र के कारण में
जनता का उन्होंने जिकर किया
ये राजनीति भी बड़ी अजीब है
कोई इधर गया कोई उधर गया
जनता ने सिम्बल देखा था
खुद को विहवल देखा था
अपनी पार्टी के प्रत्याशी में
जनता ने निज बल देखा था
दिन जनता के बीत गए
ज़ब उनके प्रत्याशी जीत गए
जनता सकते में आ गयी है
के पल्ला बढ़कर किधर गया
ये राजनीति भी बड़ी अजीब है
कोई इधर गया कोई उधर गया
पार्टी के नाम पर प्रत्याशी को
जनता ने था वोट किया
जीत गया था वह प्रत्याशी
जो पाला बदलकर चोट दिया
गलती क्या थी जनता की
अब जनता ही एहसास करे
जब जीतकर पाला बदल लेगा
तो कैसे जनता विश्वास करे
क्या पांच सालों में कभी
उसने जनता का फिकर किया
ये राजनीति भी बड़ी अजीब है
कोई इधर गया कोई उधर गया
अब बारी है जनता की
कि दलबदलुओं पर चोट करे
जाति -पांति से ऊपर उठकर
विकासवाद पर वोट करे
फिर जनता देखेगी
कि दलबदलू भी सुधर गया
ये राजनीति भी बड़ी अजीब है
कोई इधर गया कोई उधर गया
Related Posts
kavita samay mansa wacha up.
May 31, 2021
कविता – समय बुरे समय में साथ छोड़ने का बहाना ढूंढने वाले और साथ निभाने का बहाना ढूंढने वाले
kavita-vo vyakti pita kahlata hai chanchal krishnavanshi
May 31, 2021
वो व्यक्ति पिता कहलाता है! ख़ुद के सुख को कर न्योछावर बच्चों पर खुशियां लुटाता है बार बार संतान जो
kavita – Gyani abhimani mosam khan alwar
May 30, 2021
अज्ञानी अभिमानी सबसे अच्छा है तू इंसान , सबसे ज्यादा है तेरा सम्मान,, पल भर की ये तेरी
Kavita – Maa -pawan kumar yadav
May 29, 2021
कविता – मॉं धन्य है ! मॉं धन्य मॉं की ममता । नौ मास मुझको, रखा गर्भ के भीतर ।
Tum thi khusahal the hm
May 9, 2021
ग़ज़ल बहुत खुशी कुछ गम भी हैतेरे यादों में डूबे हम भी है तुम थी खुशहाल थे हम तेरे जाने