Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Mamta_kushwaha, poem

मुस्कुराना सीख रही

मुस्कुराना सीख रही मुस्कुराना सीख रही हूँ तुम्हारे बिना जीना सीख रही हूँहाँ आज फिर से मुस्कुराना सीख रही हूँजो …


मुस्कुराना सीख रही

मुस्कुराना सीख रही

मुस्कुराना सीख रही हूँ

तुम्हारे बिना जीना सीख रही हूँ
हाँ आज फिर से मुस्कुराना सीख रही हूँ
जो तुम्हारे जाने के साथ-साथ
चेहरे से चली गई थी ,
मानो तुम्हारे बिना
जिन्दगी की हर साज रूठ गयी
हाल ऐ मेरा क्या बताऊँ अब
बिना जल मछली जैसी तड़प मेरी
जो देखे मोहे देते सांत्वना मुझे ,

तुम्हारा ही नाम लेकर कहते
अगले जन्म तुम दोनों का साथ
होगा लम्बी आयु का, ना रहो मायूस
प्रियतम तेरा वापस आयेगा
खुशियों का रंग बिखेर देगा ,

लो देखो ना आज फिर से
मुस्कुराना सीख रही हूँ
कुछ इस तरह उदासी छिपा रही
और तुमसे किये वादें निभा रही
जो तुमने लिया था हमसे
हमेशा मुस्कुराते रहने का ,

गम हो या खुशियों का शाम
ना रखना उदासी चेहरे पर
तो कैसे भूल जाए ये वादें तुम्हारे
लो आज फिर से मुस्कुराना सीख रही
जिंदगी की हर साज अपना रही ।

About author   

Mamta Kushwaha
ममता कुशवाहा

स्वरचित रचना
मुजफ्फरपुर, बिहार


Related Posts

Bal divash by Jayshree virami

November 13, 2021

 बाल दिवस आज नवाजेँ चालों अपने नौ निहालों को सजाएं उनके जीवन को बचाएं उन्हे बालाओं से सुख दुःख से

Shesh smritiyan by Dr. H.K. Mishra

November 13, 2021

 शेष स्मृतियां चलो एक बार मिलते हैं फिर से, अजनबी बन के हम दोनों उसी तट, वही मंदिर आश्रम चट्टानों

Kaisa jivan by Indu Kumari

November 13, 2021

 कैसा जीवन जीवन है समरसता की धारा छल  प्रपंचों को करें किनारा सादगी नर जीवन की पहचान मानव सब जीवों

Chhath puja by Sudhir Srivastava

November 13, 2021

 छठपूजा सूर्योपासना का आस्था विश्वास संग होता यह महापर्व षष्टी तिथि का ये छठ पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष

Gaumata by Sudhir Srivastava

November 13, 2021

 गौमाता आज गोमाष्टमी है, आज हम गौमाता की  पूजा, सेवा करते हैं, शायद औपचारिकता निभाते हैं। क्योंकि हम गायों को

Ashru arghy mera hai by Dr. H.K. Mishra

November 13, 2021

 अश्रु अर्घ्य मेरा है छोड़ गई तू मेरा हाथ , तेरा एहसास नहीं भूला, तड़पता रहा  दिन-रात , तेरा मैं

Leave a Comment