Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, Siddharth_Gorakhpuri

बता रहा है धुआँ – सिद्धार्थ गोरखपुरी

शीर्षक – बता रहा है धुआँ आदमी अंदर और बाहर उड़ा रहा है धुआँ तिल -तिल फेफड़ों को सड़ा रहा …


शीर्षक – बता रहा है धुआँ

बता रहा है धुआँ - सिद्धार्थ गोरखपुरी
आदमी अंदर और बाहर उड़ा रहा है धुआँ

तिल -तिल फेफड़ों को सड़ा रहा है धुआँ
ऊपर जाना और ले जाना मेरी फ़ितरत है
धूम्रपान करने वालों को बता रहा है धुआँ

अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हो
पहले तो यार तुम भी वाकमाल रहे हो
न परिवार की चिंता है न तुम्हे है खुदकी
खुद से कैसा बदला निकाल रहे हो
वो कहीं का न हुआ जिसका मैं हुआ
धूम्रपान करने वालों को बता रहा है धुआँ

अपनी जिंदगी के दिन ऐसे जाया न करो
अपने फेफड़ों को धुएँ से तड़पाया न करो
माना के ये लत बहुत ज्यादा गलत है
कश जरूरी है ये खुद को बताया न करो
आदमी खोद लेता है अपने मौत का कुआँ
धूम्रपान करने वालों को बता रहा है धुआँ

यह सिगरेट नहीं, एक मीठा जहर है
होता इसका आहिस्ता -आहिस्ता असर है
तुम खुद के साथ अपने परिवार की जिंदगी पी रहे हो,
तुम, तुम्हारा परिवार सब के सब बेखबर हैं
तुम खेल रहे हो सबकी जिंदगी पर जुआ
धूम्रपान करने वालों को बता रहा है धुआँ

-सिद्धार्थ गोरखपुरी
गोरखपुर उ. प्र.


Related Posts

कविता – नयन

September 1, 2022

कविता – नयन दोनों नयन सावन बनकररिमझिम – रिमझिम बरसात करेंसमझ तनिक आता ही नहींके कितने हैं जज़्बात भरे मौन

कविता -शहर चलाता है

September 1, 2022

रिक्शा, ऑटोरिक्शा, इलेट्रिक रिक्शा चलाने वाले भाईयों को समर्पित रचना कविता -शहर चलाता है जो बिना थके सारा शहर चलाता

गीत – सूरत -ए -शिवाला

September 1, 2022

गीत – सूरत -ए -शिवाला शिव का रंग चढ़ने लगा हैशिवाला भी सजने लगा हैभोले बाबा का गानामंदिर पे बजने

कविता – शिव और सावन

September 1, 2022

कविता – शिव और सावन सावन शिव हुए अवतरित धरती परसावन में निज ससुराल गएहुआ अर्घ्य और जलाभिषेक से स्वागत

सावन की बौछार

September 1, 2022

 सावन की बौछार सावन की बौछार यारतन – मन को भिगाती हैमस्त फुहारें इस सावन कीयाद किसी की दिलाती है

कविता -आधा

September 1, 2022

कविता -आधा जब भी इस दुनिया से मैं खुद को साझा करता हूँमानो लगता है मुझको के खुद को आधा

PreviousNext

Leave a Comment