Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

geet, vijay_lakshmi_pandey

प्रीतम परदेशी- विजय लक्ष्मी पाण्डेय

प्रीतम परदेशी“आल्हा राग” शिशिर ऋतु की सबसे बैरी, पूस मास अँधियारी रात।ता में अरुण गयो दक्षिण दिशि,घन घमण्ड नभ घिरा …


प्रीतम परदेशी
“आल्हा राग”

प्रीतम परदेशी- विजय लक्ष्मी पाण्डेय
शिशिर ऋतु की सबसे बैरी,

पूस मास अँधियारी रात।
ता में अरुण गयो दक्षिण दिशि,
घन घमण्ड नभ घिरा अकाश।।

सुनो सखी प्रीतम परदेशी,
ना कहि जियरा लगे हमार,
ना कागा ना पाती जाए,
का सों हाल कहूँ समुझाय।।

रात सखी बदरा घिरि आये,
घर में साजन नाहिं हमार।
दम-दम-दम-दम दामिनि दमकै,
बरसन लागे दैव अपार।

गहि- गहि तीर चलावै पछुआ,
जिसकी वेध सही ना जाय।
पछुवाई सन प्रीति हमारी,
अब तो उलझन दई बढ़ाय ।।

साच कहूँ विरहन भई रतिया,
बरखा, शिशिर ,पूस एक साथ।
कि पछुआ सन्देशा लायो,
कि सुधि लेनें आयो आज।।

चिहुँकि-चिहुँकि जागि मोरिअखियाँ,
हिचकोले ले अंग हमार।
झर-झर, झर-झर नैंना बरसे,
नैंना मेघ भए एक साथ।।

दुनौं मिलि के बरिसन लागे,
पूस रात में तन थर्राय।
काँप रही मैं थर-थर,थर-थर,
आसन डासन भयो लचार ।।

रे मेघा सुन अरज हमारी,
प्रिय सों बात कह्यो तुम जाय।
“विजय”कहे साजन के निहोरे,
नाहि त माहुर देव पठाय ।।

रे मेघा ! तुम भी तो बैरी,
आज घरे मोरे साजन नाय।
बरसो तो सावन भादों में,
बैशाखे पिहु लेऊ बोलाय ।।

जेठ मास छाजन छनवाऊँ,
और आषाढ़ी बरसो छाय।
पूस माघ फागुन मति बरसो,
चैत्र मास दुअरे खरिहान ।

शिशिर ऋतु की सबसे बैरी,
पूस मास अँधियारी रात।
ता मेंअरुण गयो दक्षिण दिशि,
मेघा विरहिनि रहा डराय।।

शिशिर ऋतु की सबसे बैरी,
पूस मास अँधियारी रात।।

विजय लक्ष्मी पाण्डेय
एम.ए,बी.एड.(हिन्दी)
स्वरचित मौलिक रचना
आजमगढ़,उत्तर प्रदेश


Related Posts

बस्ते के बोझ से दबा जा रहा बचपन

September 1, 2022

बस्ते के बोझ से दबा जा रहा बचपन नन्हीं सी पीठ पर बस्ते का बोझ हैदब रहा है बचपन लूट

गीत -श्याम से

September 1, 2022

गीत -श्याम से श्याम के भक्तों ने कह डाला है अबतो श्याम सेराधा की है पैरवी बस श्याम से घनश्याम

गीत – सूरत -ए -शिवाला

September 1, 2022

गीत – सूरत -ए -शिवाला शिव का रंग चढ़ने लगा हैशिवाला भी सजने लगा हैभोले बाबा का गानामंदिर पे बजने

गीत – वात्सल्य का शजर

September 1, 2022

गीत – वात्सल्य का शजर न गली दीजिए न शहर दीजिएमुझको तो बस मेरी खबर दीजिएमकां तो रहने लायक रहा

स्वतंत्रता-दिवस विशेषांक हेतु गीत

August 14, 2022

स्वतंत्रता-दिवस विशेषांक गीत (1)आज़ादी के अमृत उत्सव के इस पुण्य प्रहर में आज़ादी के अमृत उत्सव के इस पुण्य प्रहर

अणुव्रत:– गीत

June 24, 2022

 अणुव्रत:– गीत मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” ~~~~~~~~~~~~~~ मेरा जीवन सादा -सद.विचारों का हो । निज पर शासन फिर अनुशासन की भाषा

Leave a Comment