Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr_Madhvi_Borse, Gazal

गजल- अज्ञात नहीं रखते।

गजल- अज्ञात नहीं रखते। अच्छाई अपनाकर, खामियां भूलाकर,हम किसी से शिकायत नहीं रखते।उदारता की तो है कमी इस दुनिया में,हम …


गजल- अज्ञात नहीं रखते।

अच्छाई अपनाकर, खामियां भूलाकर,
हम किसी से शिकायत नहीं रखते।
उदारता की तो है कमी इस दुनिया में,
हम किसी से भेदभाव नहीं रखते।
परिंदों सी उड़ान, नम्रता की जुबान,
दोनों को हम मजबूती से है रखते।
खिली हुई मुस्कान, कामयाबी की शान,
हम चेहरे से हटाकर नहीं रखते।
कोई एहसान और इंसानियत के काम
का हम कभी हिसाब नहीं रखते।
बर्दाश्त करने की हद, दिल में दर्द,
हम किसी को जताकर नहीं रखते।
किसी के निर्णय में, अपने हृदय में,
किसी तरह का एतराज नहीं रखते।
मंजिल की तलाश और पाने की आस में,
खुद को खुदा से नाराज नहीं रखते।
खुदा पर यकीन कर,
खुद को बेहतरीन कर,
अपनी रूह से खुद को अज्ञात नहीं रखते।।

About author
Dr madhvi borse
डॉ. माध्वी बोरसे।
(स्वरचित व मौलिक रचना)
राजस्थान (रावतभाटा)

Related Posts

मसूरी-जन्नत सा शहर-डॉ. माध्वी बोरसे!

January 7, 2022

मसूरी-जन्नत सा शहर! मसूरी भारत देश के उत्तराखंड राज्य का एक पर्वतीय नगर, बहुत सुहावने मौसम का अनुभव देती है

घटा मुझ को यही बतला रही है- प्रिया सिंह

January 7, 2022

ग़ज़ल -घटा मुझ को यही बतला रही है घटा मुझ को यही बतला रही है।मुसीबत हर तरफ़ से आ रही

अक़्ल और इमान खतरे में है-अजय प्रसाद

January 6, 2022

अक़्ल और इमान खतरे में है अक़्ल और इमान खतरे में है अब मुर्दे की जान खतरे में है।आप जीते

चलो निकालें सप्ताह में एक दिन- डॉ. माध्वी बोरसे!

December 27, 2021

चलो निकालें सप्ताह में एक दिन! चलो निकालें सप्ताह में एक दिन, जिसमें खुद का साथ हो,बस खुद से बात

महिला सशक्तिकरण -डॉ. माध्वी बोरसे!

December 27, 2021

महिला सशक्तिकरण महिला सशक्तिकरण तब है जब महिलाओं को अपने निर्णय लेने की स्वतंत्रता हो। उनके लिए क्या सही है

नहीं चाहिए ऐसे दोस्त- डॉ. माध्वी बोरसे!

December 27, 2021

नहीं चाहिए ऐसे दोस्त! दोस्ती का मतलब है, दोस्त को सही राह पर लाना, उनके साथ हंसना, रोना, पढ़ना, और

Leave a Comment