Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr_Madhvi_Borse, Gazal

गजल- अज्ञात नहीं रखते।

गजल- अज्ञात नहीं रखते। अच्छाई अपनाकर, खामियां भूलाकर,हम किसी से शिकायत नहीं रखते।उदारता की तो है कमी इस दुनिया में,हम …


गजल- अज्ञात नहीं रखते।

अच्छाई अपनाकर, खामियां भूलाकर,
हम किसी से शिकायत नहीं रखते।
उदारता की तो है कमी इस दुनिया में,
हम किसी से भेदभाव नहीं रखते।
परिंदों सी उड़ान, नम्रता की जुबान,
दोनों को हम मजबूती से है रखते।
खिली हुई मुस्कान, कामयाबी की शान,
हम चेहरे से हटाकर नहीं रखते।
कोई एहसान और इंसानियत के काम
का हम कभी हिसाब नहीं रखते।
बर्दाश्त करने की हद, दिल में दर्द,
हम किसी को जताकर नहीं रखते।
किसी के निर्णय में, अपने हृदय में,
किसी तरह का एतराज नहीं रखते।
मंजिल की तलाश और पाने की आस में,
खुद को खुदा से नाराज नहीं रखते।
खुदा पर यकीन कर,
खुद को बेहतरीन कर,
अपनी रूह से खुद को अज्ञात नहीं रखते।।

About author
Dr madhvi borse
डॉ. माध्वी बोरसे।
(स्वरचित व मौलिक रचना)
राजस्थान (रावतभाटा)

Related Posts

छात्रों ने मेलिसा एस्पोसिटो जी के साथ “ब्रह्मांड के छिपे हुए सामंजस्य” का अन्वेषण किया ।

November 10, 2023

छात्रों ने मेलिसा एस्पोसिटो जी के साथ “ब्रह्मांड के छिपे हुए सामंजस्य” का अन्वेषण किया । एडुटेनमेंट स्पोकन इंग्लिश और

पीढ़ी के अंतर को पाटना: अतीत, वर्तमान और भविष्य को एकजुट करना

November 8, 2023

पीढ़ी के अंतर को पाटना: अतीत, वर्तमान और भविष्य को एकजुट करना पीढ़ी का अंतर एक कालातीत और सार्वभौमिक घटना

डॉ. माधवी बोरसे सिंह इंसा: शिक्षा, कविता और वैश्विक प्रभाव में एक पुनर्जागरण प्रकाशक

October 30, 2023

डॉ. माधवी बोरसे सिंह इंसा: शिक्षा, कविता और वैश्विक प्रभाव में एक पुनर्जागरण प्रकाशक मिलिए डॉ. माधवी बोरसे से, जो

कविता – अश्रु | kavita – Ashru

October 14, 2023

कविता – अश्रु ये आसू नही मेरा क्रोध है,क्यू तुम्हे नही ये बोध है,कमजोर मत समझो तुम मुझे,यह तुम पर

ESESC Podcast Revolutionizes Learning

September 14, 2023

ESESC Podcast Revolutionizes Learning, Elevates Student Morale, and Nurtures English Fluency In a remarkable fusion of education and entertainment, the

ई एस ई एस सी पॉडकास्ट के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा।

September 13, 2023

ई एस ई एस सी पॉडकास्ट के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा। हाल ही में प्रसिध्द ग्लोबल शिक्षिका माननीय

Leave a Comment