Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

zindagi aur samay duniya ke sarvshresth shikshak

 जिंदगी और समय ,दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक जिंदगी, समय का सदा सदुपयोग और समय, जिंदगी की कीमत सिखाता है  जिंदगी …


 जिंदगी और समय ,दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक

zindagi aur samay duniya ke sarvshresth shikshak

जिंदगी, समय का सदा सदुपयोग और समय, जिंदगी की कीमत सिखाता है 

जिंदगी को समय और परिस्थितियों के अनुसार ढालना जीवन जीने का मूल मंत्र 

भारत आदि जुगाद काल से ही एक धार्मिक, आध्यात्मिक, परोपकारी देश रहा है। भारत की मिट्टी में ही ये गुण समाए हुए हैं, यह हम सब जानते हैं।…साथियों मनुष्य जीवन का मिलना आध्यात्मिक में भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि उसमें सोचने समझने की शक्ति याने बुद्धिमता अन्य प्राणियों के जीवन से कई गुना अधिक होती है। परंतु बहुत सी ऐसी छोटी-छोटी बातें होती है जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं कि यह हमारे लिए मायने नहीं रखती। उसमें से दो महत्वपूर्ण बातें हैं, जिंदगी और समय का महत्व।…साथियों बात अगर हम जिंदगी और समय की करें तो इसका हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व रहता है। जिंदगी का मतलब जीवन में जिस तरह हम जी रहे हैं और समय का मतलब जिन परिस्थितियों में हम जी रहे हैं। साथियों…इस कोरोना काल के समय में हमने जैसी जिंदगी जिए वह हमें आजीवन याद रहेगी क्योंकि जिंदगी और समय ने हमें बहुत कुछ सिखाया और हमें इन दोनों कड़ियों को एक शिक्षक का दर्जा देना ही होगा। क्योंकि जिंदगी विपरीत समय मैं कैसे जीना और विपरीत समय कैसे होता है करोना कॉल की अभूतपूर्व विपरीत परिस्थितियों में यह करीब-करीब विश्व के हर मनुष्य की समझ में आ गया होगा और हम सबको इस विपरीत परिस्थितियों की जिंदगी और विपरीत समय को अपने जीवन में एक शिक्षक का दर्जा देना होगा और हम इन दोनों शिक्षक रूपी मंत्रों से सीखे कि विपरीत परिस्थितियों के अनुसार कैसे जीवन जीना है। साथियो… समय और जिन्दगी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है जिन्दगी समय का सदुपयोग सिखाती है और समय हमें जिन्दगी की कीमत सिखाता है। किसी व्यक्ति के जीवन की ऊंचाई मापने के तीन मंत्र हृदय की मधुरता, उदारता और विनम्रता है। जो दिया रात भर रोशनी देता है लोग सुबह होते उसे भी बुझा देते हैं। जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है तबसे समय का पहिया लगातार घूम रहा है। पृथ्वी के करोड़ों वर्षों के जीवन में समय से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं। समय को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है क्योंकि एक बार जो समय बीत गया उसे वापस नहीं लाया जा सकता परंतु उससे एक सबक या शिक्षा जरूर ली जा सकती है।कोरोना कॉल की परिस्थितियों में पिछले डेढ़ वर्ष से जिस प्रकार का जीवन हम सब ने जिए, बेशक परिस्थितियाँ अच्छी नहीँ थी। ये लॉकडाऊन, कोरोना वायरस व आर्थिक मंदी ऊपर से अनिश्चितता का दौर ..पता नहीँ कब तक चलेगा ? ऐसे में  हमारा उदास व चिन्तित होना स्वभाविक हैं। किन्तु दुःखी हो कर अवसाद में घिर जाने व नकरात्मक चिंतन से कुछ भी हासिल नहीँ होगा उल्टे समस्याएं और बढ़ जाएँगी बल्कि हमें इनसे शिक्षा देनी चाहिए। अतः हमें अपने आप को खुश रखना होगा। हमें ये भलीभाँति समझना होगा कि सुख व दुःख दोनों का मिला जुला रूप ही जीवन हैं। यह हमारी सोच पर निर्भर करता है कि हम किसे महत्व देते हैं यदि विपरीत परिस्थितयों में भी हम सकारात्मक रह पाएँ तो हमारा जीवन सफल व सही दिशा में चलेगा नतीजतन हम खुश रहेंगें। हम में से प्रत्येक व्यक्ति सुखी व खुश रहने की कामना करता है। कभी कोशिश कामयाब होती है कभी नहीँ। अब तक लॉकडाऊन से हम सभी परिचित हो चुके हैं इसके द्वारा दिए गये विभिन्न रँग व उनके बदलते आयाम इस समय के सभी आयु वर्ग के लोंगों के लिये एक अतीत स्मरण बने रहेंगें। जैसे इसकी निरन्तरता बनी रही वैसे वैसे लोंगों की मानसिकता में भी बदलाव आया। उन्होंने परिस्थिति के आगे हथियार डाल दिये और घरों में क़ैद हो कर रह गये। यह हमने जिंदगी और समय रूप शिक्षक से सीखे कि कैसे बंद रहकर भी जीवन की जिंदगी जी जा सकती है। जीवन संभावनाओं से पूर्ण है, यदि आप जीवन में कुछ प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले समय का महत्व सीखें, जिंदगी में अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करे तथा किसी भी काम को कल पर ना छोड़ें। आज का काम आज ही समाप्त करे क्योंकि समय का जितना अच्छा उपयोग करेंगे समय का मूल्य उतना ही बढ़ता जाएगा,जिसका प्रतिफल समय आपको अवश्य देगा। समय हमेशा आगे की ओर बढ़ता जाता है। हम सभी को जीवन में बहुत थोड़ा समय मिला है इसलिए हमें समय का सही उपयोग करना चाहिए उसी से सीखना चाहिए। क्योंकि अगर हम समय की कीमत नहीं समझेंगे तो जीवन की बेशकीमती दौलत से भी ज्यादा कीमती समय गँवा बैठेंगे और एक बार हमने जो समय गँवा दिया तो उसे चाह कर भी वापस नहीं ला सकते परंतु उससे जो हमने शिक्षा प्राप्त किए वह हमें काम आएगी। एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र जीवन के लिए बहुत आवश्यक होता है। जहां कही भी जीवन हो, वहां एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र की आवश्यकता होती है, जो जीवन के विकास के अनुकुल हो।अतः उपरोक्त पूरे विवरण का अगर हम अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि जिंदगी और समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं, जिंदगी समय का सदा सदुपयोग और समय जिंदगी की कीमत सिखाता है। इसलिए जिंदगी को समय और परिस्थितियों के अनुसार ढालना जीवन जीने का मूल मंत्र है।

जिंदगी अनुभव का भाव है सीखते चलें।

समय उस भाव का दाव है सिखाते चलें।। 

आओ जिंदगी को गाते चले। 

समय से सीखते पल बिताते चलें।। 

क्या लाए थे क्या ले जाएंगे। 

सीखने के भेद सबको लुटाते चले।। 

आओ समय के साथ चलते चलें। 

जिंदगी का सफर यूं ही काटते चलें।। 

-लेखक- कर विशेषज्ञ, साहित्यकार, कानूनी लेखक, चिंतक, कवि, एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र


Related Posts

Special on National Anti-Terrorism Day 21st May 2023.

May 20, 2023

उड़ी बाबा ! आतंकवादी , नक्सलवादी हमला ! राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई 2023 पर विशेष। राष्ट्रीय हित के

आदर्श कारागार अधिनियम 2023| Aadarsh karagar adhiniyam

May 19, 2023

अब बच के रहियो रे बाबा , अब लद गए जेल में भी सुखनंदन के दिन ! आदर्श कारागार अधिनियम

UN releases Global Economic Situation and Prospects report

May 18, 2023

संयुक्त राष्ट्र 2023 की मध्य तक वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं रिपोर्ट जारी भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक चमकता स्थान

International family day 15 may 2023

May 16, 2023

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 15 मई 2023 भारत में शिद्दत और सम्मान से मनाया गया विश्व में भारतीय परिवार जितनी पवित्रता,

गर्मी: आया मौसम हिट स्ट्रोक का

May 16, 2023

गर्मी: आया मौसम हिट स्ट्रोक का  गर्मी के मौसम में सामान्य रूप से गर्मी बढ़ जाती है। जिसके कारण आदमी

राजनीति का टर्निंग प्वाइंट| Turning point of politics

May 16, 2023

राजनीति का टर्निंग प्वाइंट सेवा और कल्याण की राजनीति से मिलता है वोट , पर्सेंट पोस्टर बैनर लगाने से नहीं?

PreviousNext

Leave a Comment