Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Yugpurush Bhartendu harishchandra by dr indu kumari

 युगपुरूष भारतेन्दु हरिश्चन्द्र कलम में जिनकी ताकत थी जोश   जगाने       वाली दिल  ही नहीं दिमागों में  भी आग  …


 युगपुरूष भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

Yugpurush Bhartendu harishchandra by dr indu kumari

कलम में जिनकी ताकत थी

जोश   जगाने       वाली

दिल  ही नहीं दिमागों में  भी

आग    लगाने       वाली

ऐसे अद्वितीय अदभूत बालक

ने जन्मा इस धरा-धाम  पर

युगपुरूष प्रख्यात हुए  ऐसे

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के नाम पर

लेखनी के बल पर भारतीयों

को पिरोया एकता के माला में

भारत दुर्दशा देखी न  जाई

बताया पत्रिका के पाठशाला में

तत्कालिनता पर करारा चोट की

लिख-लिखकर कलम की गोली से

मुक्ति दिलाई अंग्रेजों के जुल्मों से

गु ला मी  की    जं जी रों   से

अंंधेर नगरी चौ प ट  रा जा

लीजिए एक उ दा ह र ण   

अलख जगाए हिन्दी की भी

जन-जन  में जगाए  जागरण

आग लगाई सीने में सबके

हिन्दू-मुस्लिम सिख ईसाई

अंग्रेजों को भारत से खदेड़ा

एकता की सैलाब थी आई

हिन्दी जगत में भारतेन्दु जी

अवतार पुरूष बनकर आये

छोड़ गए अमिट नि शा नी

किरदार बखूबी निभा गए

जय हिन्द 

डॉ.इन्दु कुमारी

हिन्दी विभाग

मधेपुरा   बिहार


Related Posts

कविता- हौंसला तुम्हारा…

March 7, 2023

नन्हीं कड़ी में…. आज की बात हौंसला तुम्हारा…(कविता) हे नारी, हो पाक-पवित्र इतनी तुम,समाज ने टटोला हमेशा तुम्हें।पग-पग पर मज़ाक

मुस्कुराना सीख रही

March 6, 2023

मुस्कुराना सीख रही मुस्कुराना सीख रही हूँ तुम्हारे बिना जीना सीख रही हूँहाँ आज फिर से मुस्कुराना सीख रही हूँजो

मेहनत ज़रूर करो पर सब योग है

March 6, 2023

भावनानी के भाव मेहनत ज़रूर करो पर सब योग है किसी का ईश्वर अल्लाह पर अपार विश्वास है कोई नास्तिक

आओ ख़ुशी से जीने की आस कायम रखें

March 6, 2023

 भावनानी के भाव आओ ख़ुशी से जीने की आस कायम रखें आओ खुशी से जीने की आस कायम रखें हम 

वैश्विक पटल पर भारत तीव्रता से बढ़ रहा है

March 6, 2023

भावनानी के भाव वैश्विक पटल पर भारत तीव्रता से बढ़ रहा है रक्षा क्षेत्र में समझौतों के झंडे गाड़ रहे

कविता एकत्व | kavita ekatatva

March 5, 2023

  एकत्व  एकाकी, एकाकी, जीवन है एकाकी । मैं भी हूं एकाकी तू भी है एकाकी, जीवन पथ पर है

PreviousNext

Leave a Comment