Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Vichardhara by nandini laheja

विचारधारा अनगिनत विचारों की धारा में, नित बहता जाता यह जीवन है। पल भी यह ना चैन पाता,विचारों में मग्न …


Vichardhara by nandini laheja

विचारधारा

अनगिनत विचारों की धारा में, नित बहता जाता यह जीवन है।

पल भी यह ना चैन पाता,विचारों में मग्न रहता अपना जीवन है।

कभी विचारधारा हमारी, हमें मंजिल तरफ ले जाती है।

दिखलाती सही मार्ग हमें , सफलता भी दिलाती है।

तो कभी कई विचार, मन को व्यथित बड़ा है कर देते।

क्या सही क्या है गलत, चाहकर भी ना समझ पाते।

गर कभी ऐसा, ध्वंद विचारों का, तुझे सताता है।

नयन मूँद, कर ध्यान ईश का, वही सही राह दिखता है।

माना सभी को अपने विचारों को, सम्मुख लाने का अधिकार है।

पर एक होगी विचार धारा, सभी की यह सोचना बेकार है।

पर परिवार, समाज या फिर राष्ट्र हित में,

हर आयु,वर्ग,जाति, की विचार धारा को, मिलना चाहिए उचित सम्मान।

तभी आपसी प्रेम व् सौहार्द बढ़ेगा, ना होगा किसी का अपमान।

नंदिनी लहेजा

रायपुर(छत्तीसगढ़)

स्वरचित मौलिक


Related Posts

पैसे का खेल

June 24, 2022

 पैसे का खेल सुधीर श्रीवास्तव समय के साथ पैसा भी अब अपना रंग दिखाने लगा है, पैसे पर भी आधुनिकता

शादियाँ

June 24, 2022

 शादियाँ सुधीर श्रीवास्तव शादियां वास्तव में एक अनुबंध है दो परिवारों, दो दिलों का, जिसमें निभाई जाती हैं परंपराएं, धारणाएं,

माँ – तूम धन्य हो !

June 24, 2022

 माँ – तूम धन्य हो ! मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” माँ … तेरा प्यार – दुलार माँ तेरी ममता माँ ,तूने

मां आज भी याद है

June 24, 2022

 मां आज भी याद है मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” प्यार  -फटकार अम्मी का लाड-प्यार पापा की डाट-फटकार आज भी याद आती

गजल

June 24, 2022

 गजल मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” म्हारे वतन मे अमन-चैन बण्यो रैवै । आ प्रार्थना जणो-जणो करतो रैवै ।। घर – घर

बन्दा नवाज

June 24, 2022

 बन्दा नवाज        मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” हर जर्रा – जर्रा उसका ही मोहताज है । हर जर्रे –

PreviousNext

Leave a Comment