Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Vaccine lagwa lo bhai by gaytri bajpayi shukla

वैक्सीन लगवा लो भाई बुरा समय न कहकर आतापर जब आता कहर है ढाता ।कर न सकोगे फिर भरपाईवैक्सीन लगवा …


वैक्सीन लगवा लो भाई

Vaccine lagwa lo bhai by gaytri bajpayi shukla

बुरा समय न कहकर आता
पर जब आता कहर है ढाता ।
कर न सकोगे फिर भरपाई
वैक्सीन लगवा लो भाई !

रक्षा कवच का काम करेगी
लड़ने की भरपूर क्षमता देगी ।
कोरोना से अभी करनी है लड़ाई
वैक्सीन लगवा लो भाई !

मास्क मुख से नही है हटाना
सेनेटाइज़र का प्रयोग है जाना ।
इस नेक काम की भी करो अगुवाई
वैक्सीन लगवा लो भाई !

माना कि मन में भय है समाया
अनहोनी ने पंख फैलाया ।
फिर भी आशा टूट न पाई
वैक्सीन लगवा लो भाई !

अपनी और अपनों की रक्षा
करनी है तो रखो सुरक्षा ।
इक छोटी सी लौ टिमटिमाई
वैक्सीन लगवा लो भाई !

लहर न जाने कितनी आए
कोरोना बैठा ताक लगाए ।
बचकर रहने में है भलाई
वैक्सीन लगवा लो भाई !

खुद जागो और सबको जगाओ
थोड़ी तो जिम्मेदारी उठाओ ।
बच्चों पर है अब बन आई
वैक्सीन लगवा लो भाई !
वैक्सीन लगवा लो भाई!

गायत्री बाजपेई शुक्ला
दलदल शिवनी
रायपुर (छ .ग.)


Related Posts

Lokshahi by jayshree birmi

August 22, 2021

 लोकशाही एक जमाने में पूरी दुनियां में राजा रानियों का राज था।सभी देशों में राजाओं का शासन था,और लोग उनकी

Varatika jal rahi by Anita Sharma

August 22, 2021

 *वर्तिका जल रही* नित वर्तिका है जल रही, रौनक जहां को कर रही। स्वयं को जलाये प्रतिपल दैदीप्यमान जग को

Desh hamara bharat by Indu kumari

August 22, 2021

 देश हमारा भारत भारत भूमि हमें तुमसे प्यार है  जननी हमारी हम सेवा में तैयार है शीश-मुकुट अडिग हिमालय  चरणों

Shan-a-hind by jayshree birmi

August 22, 2021

 शान ए हिंद शान हैं मेरी तू ही ओ तिरंगे जान हैं मेरी तूही ओ तिरंगे चाहे दिल मेरा तू

Khel karate Mel by Sudhir Srivastava

August 22, 2021

 खेल कराते मेल ============ राष्ट्रीय एकता की मिसाल  देखना चाहते हो तो खेल और खिलाड़ियों को देखो। देश के अलग

Mai kya likhun by Nandini laheja

August 22, 2021

मैं क्या लिखूं कभी जो मन बड़ा बेचैन हो जाताचाहता है कुछ बोलना पर कह नहीं पाताआसपास की घटनाएं करती

Leave a Comment